आईपीएल ट्रॉफी के साथ उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़।
Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/sports/cricket/who-is-the-mystery-girl-utkarsha-whom-ruturaj-gaikwad-is-going-to-marry-777001.html
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Superkings) के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। गायकवाड़ ने 16 मैचों की 15 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए और अपनी टीम को ट्रॉफी जीतने में बड़ी भूमिका निभाई।
हाल ही में ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था। आपको बता दें कि ऋतुराज को WTC फाइनल के लिए बतौर स्थानापन्न (Standby) खिलाड़ी शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए खुद को 5 जून के बाद उपलब्ध बताया। इसके बाद आईपीएल फेम यशस्वी जायसवाल को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की जगह बतौर स्टैंडबाई प्लेयर शामिल किया गया है। दरअसल, इसकी वजह यह है कि वह 3-4 जून को अपनी प्रेमिका से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और उनकी मंगेतर उत्कर्षा मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2023 ट्रॉफी जीतने के बाद ऋतुराज और उत्कर्षा ने ट्रॉफी लेकर महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो भी खिंचवाई है।
A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)
उत्कर्षा भी हैं क्रिकेटर
ऋतुराज की मंगेतर उत्कर्षा भी एक प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेट टीम में शामिल हैं। उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। आगामी 3-4 जून को दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। और वह महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 24 वर्षीय उत्कर्षा अपनी टीम के लिए तेज़ गेंदबाज करती हैं। उत्कर्षा का जन्म 13 अक्टूबर को 1998 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उत्कर्षा का पूरा नाम उत्कर्षा पवार है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire