जयपुर के जगतपुरा में एक पालतू कुत्ते ने महिला पर अटैक कर दिया। कुत्ते ने महिला का पैर दातों से नोंच दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। कुत्ते ने ऐसी बाइट की जिससे महिला के पैर में बड़ा घाव हो गया। मालिक ने अपने हाथ से कुत्ते का जबड़ा खोलकर महिला का पैर छुड़वाया। तब तक महिला का पैर खून से सन चुका था। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना रामनगरिया थाना इलाके की है। जहां कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बता दें कि 25 मई की शाम करीब 7:30 बजे महिला अपने भाई के घर मिलने आई थी। उसी समय अनिल अग्निहोत्री का बेटा नितिन (30) कुत्ते के गले पर बंधी बेल्ट को पकड़कर नीचे ला रहा था। महिला के अपार्टमेंट में घुसते ही नितिन ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने अटैक कर दिया। तेजी से दौड़ते हुए झपट्टा मारकर दांतों से निशा के पैर को नोंच कर फाड़ दिया। दर्द से चिल्लाने की आवाज सुनकर नितिन कुत्ते से बचाने के लिए दौड़ा। कुत्ते ने पैर को नहीं छोड़ा। नितिन ने कुत्ते का जबड़ा खोलकर पैर छुड़वाया। लहुलुहान हालत में घायल निशा को तुरंत इलाज के लिए आरयूएचएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कुत्ते के दातों से पैर नोंच फाड़ने से गहरा घाव हो गया। डॉक्टर्स ने इलाज के साथ इंजेक्शन देकर हॉस्पिटल से उसी दिन छुट्टी दे दी।
राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter
