Parineeti Chopra: शादी करने जा रही परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधु ने कंफर्म की लव रिलेशन की बात

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु
Hardy Sandhu on Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड के गलियारों में एक नए कपल के नाम की चर्चा जोरों पर है। आप भी समझ गए होंगे कि यहां बात परिणीति चोपड़ा की हो रही है। आखिरकार परिणीति ने शादी करने का मन बना ही लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया जा रहा है। पहले दोनों को मुंबई में डिनर और फिर लंच पर एक साथ देखा गया। इसके बाद अब परिणीति दिल्ली में आईं तो राघव उनके साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। खबरें हैं कि अब परिणीति के दोस्त हार्डी संधु ने एक्ट्रेस की शादी को कंफर्म कर दिया है। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने राघव और परिणीति की शादी को लेकर क्या अपडेट दिया है।
हार्डी संधु ने दी परिणीति को शुभकामनाएं
भले ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स पैपराजी के सामने उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। इस बीच, सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं काफी खुश हूं, क्योंकि परिणीति आखिरकार अपनी लाइफ में सेटल हो रही हैं। मैं उन्हें बधाइयां देता हूं। हार्डी ने यह भी कहा कि उनकी बात परिणीति से फोन पर हुई और उन्होंने शुभकामनाएं भी दी हैं।
हार्डी ने बताया परिणीति का एक किस्सा
हार्डी संधु ने एक किस्सा साझा करते हुए इंटरव्यू में बताया कि साल 2022 में जब वो परिणीति के साथ कोड नेम तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो उनकी शादी के बारे में भी चर्चा हुई थी। परिणीति ने उस दौरान हार्डी को बताया था कि वह तब शादी करेंगी, जब उन्हें अपनी लाइफ में कोई सही इंसान मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर हार्डी का बयान छाया हुआ है। एक्ट्रेस के फैंस ने सिंगर की बात को कंफर्मेशन के तौर पर मान लिया है। साथ ही, लोगों का कहना है कि परिणीति के लिए सही इंसान राघव चड्ढा ही है।
इंस्टाग्राम पोस्ट से भी लगा कयास
बता दें कि परिणीति ने हाल ही में राघव की एक इंस्टाग्राम वीडियो को लाइक भी किया था। इसे देखने के बाद भी फैंस ने मान लिया था कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। पोस्ट के बारे में बात करें, तो इसमें राघव चड्ढा किसी रैली को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। परिणीति ने इस पर कोई रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन इस फोटो को चुपचाप लाइक जरूर कर दिया।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire