Knowledge News : एलपीजी गैस से क्यों आती है बदबू, जानिए वजह

Knowledge News : अब गांव हो या शहर हर घर में ज्यादातर आपको गैस सिलेंडर देखने को मिलेगा। घर में गैस सिलेंडर होने से खाना बनाने में काफी आसानी हो जाती है। परन्तु यह भी आप बहुत अच्छे से जानते होंगे कि गैस सिलेंडर जितना आरामदायक होता है उतना ही यह खतरनाक भी है। काफी बार ऐसा देखा जाता है कि किसी गलती की वजह से गैस लीक हो जाती है और उसकी वजह से कई बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि हर बार गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए बेहद सावधान रहना चाहिए। रसोई का काम खत्म हो जाने के बाद गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको कभी ऐसा लगे की पाइप में कोई दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। इसके साथ ही बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि घरों में इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर में भरी जाने वाली गैस गंधहीन होती है। जब यह लीक होती है तो एक सड़ी हुई सी दुर्गंध चारों ओर फैल जाती है।
किस वजह आती है दुर्गंध
रसोई में रखे हुए सिलेंडर से जब गैस लीक होती है तो उसके बाद उसकी दुर्गंध रसोई के साथ-साथ घर में भी फैल जाती है। बता दें कि यह दुर्गंध मरकैप्टन नाम के एक केमिकल की होती है। कुछ सुरक्षा के लिहाज से मरकैप्टन केमिकल को LPG गैस में मिला दिया जाता है, क्योंकि LPG ज्वलनशील गैस है जो आग के संपर्क में आते ही तेजी से जलने लगती है। ऐसे में अगर कभी भी गैस लीक होती है और उसके आस पास कोई आग लगाता है, तब वहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह दुर्घटना इतनी खतरनाक हो सकती है कि इसमें कभी-कभी लोगों की जान तक चली जाती है। लोगों में सतर्कता बढ़ाने के लिए मरकैप्टन को LPG के अंदर मिलाया जाता है जो तेज बदबू से गैस के लीक होने का संकेत देता है।
जान बचाता है मरकैप्टन केमिकल
मरकैप्टन केमिकल की बदबू की वजह से बहुत बार कई बड़े हादसे टलें हैं। जब मरकैप्टन की बदबू घर में फैलती है तो उससे लोग सतर्क हो जाते हैं और गैस के रेगुलेटर को बंद कर देते हैं। अगर कभी घर में ज्यादा गैस लीक हो गई है तो सभी खिड़की-दरवाजे को खोल दें। इसके बाद वहां लगे एग्जॉस्ट को चालू कर दें। सारी गैस घर से बाहर निकल जाने के बाद ही सिलेंडर का इस्तेमाल करें और सिलेंडर की समस्या को तुरंत ठीक कराएं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire