BO Collection: अजय देवगन पर भारी पड़े नानी, पहले ही दिन 'भोला' से इतनी आगे निकली 'दसरा'

भोला और दसरा फिल्म पोस्टर।
Bholaa vs Dasara Day 1 Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए 30 मार्च का दिन बेहद खास रहा है। इस दिन बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। जी हां, यहां बात अजय देवगन स्टारर भोला और नानी की दसरा फिल्म की हो रही है। दोनों ही मूवी को फैंस और क्रिटिक्स का बेहद रिस्पॉन्स मिला है। भोला में अजय के साथ तब्बू नजर आई है। वहीं, दसरा में सुपरस्टार नानी के साथ कीर्ती सुरेश की जोड़ी दिखी है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या साउथ सिनेमा पर बॉलीवुड भारी पड़ पाया या नहीं। इसका जवाब कलेक्शन के डाटा से साफ हो जाएगा।
भोला फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
अजय देवगन की भोला फिल्म का खासा क्रेज उनके फैंस के बीच देखने को मिला है। बीते कुछ समय में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में अजय की मूवी का कलेक्शन ठीक रहा है। ओपनिंग डे पर भोला ने 11.20 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम नवमी के दिन रिलीज होने का फायदा फिल्म को सीधे तौर पर मिला है। फिल्म की कास्ट को लेकर बात करें तो अजय और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव भी प्रमुख किरदार की भूमिका में हैं।
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)
दसरा फिल्म ने की इतनी कमाई
बीते कुछ सालों से साउथ सिनेमा की फिल्में बॉलीवुड को मात देती नजर आ रही हैं। दर्शक भी हिंदी सिनेमा की अपेक्षा साउथ की मूवीज पर ज्यादा प्यार लुटाते हैं। ऐसे में यह मन में आना लाजमी है कि एक ही दिन रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों में से कौन आगे रहा है। दरअसल, नानी स्टारर फिल्म दसरा ने पहले दिन 17 करोड़ की कमाई की है। यह डाटा सभी भाषाओं के कलेक्शन को मिलाकर हैं। नानी के साथ कीर्ती सुरेश की जोड़ी को फैंस ने थिएटर्स में बेहद पसंद किया है। फिलहाल डाटा से साफ हो गया है कि ओपनिंग डे पर नानी की फिल्म अजय देवगन की भोला से काफी आगे हैं।
A post shared by Nani (@nameisnani)
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire