VIDEO: बाइक लेकर सड़कों पर पति संग धूम मचाने निकली दिव्यांका त्रिपाठी, राइडिंग का वीडियो हुआ वायरल

दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ।
Divyanka Tripathi Video: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) को ये हैं मोहब्बते (Yeh Hai Mohabbatein) में इशिता का किरदार निभाने के बाद पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी है। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिव्यांका का दबंग अंदाज देखने को मिला था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक नई वीडियो सामने आई है। इसमें वह अपने पति के साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइडिंग करते नजर आ रही है। दिव्यांका और विवेक दहिया को टीवी के पावर कपल के तौर पर भी देखा जाता है।
दिव्यांका ने खरीदी खुद के लिए बाइक
कलर्स पर आने वाले खतरों के खिलाड़ी के खिलाड़ी शो के 11वें सीजन में देखा गया था कि दिव्यांका को खतरों से खेलने का शौक है। इसी की वजह से एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के शो में फिनाले तक का सफर तय किया था। लेकिन एक्ट्रेस का नए एडवेंचर करने का शौक आज तक बरकरार है। अपने शौक को जारी रखते हुए दिव्यांका ने खुद को एक बुलेट बाइक गिफ्ट में दी है। हाल ही में फैंस के साथ एक्ट्रेस ने जानकारी साझा की थी कि उन्होंने अपने लिए रॉयल इनफील्ड का Meteor 350 खरीदा है। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने बाइक चलाते हुए अपनी एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
बाइक राइडिंग करती दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी
इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद अपनी इस मजेदार राइडिंग की वीडियो (Divyanka Tripathi Video) शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि दिव्यांका अपने पति के साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइडिंग का लुफ्त उठा रही है। खास बात है कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अपनी नई बाइक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक प्यारा नोट भी कैप्शन में लिखा है। इसमें उन्होंने हैशटैग राइडर को टैग करने के साथ ही लिखा- ‘राइड टुगेदर, स्टे टुगेदर।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांका यूं तो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। लेकिन इन सभी के बीच भी वह अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकाल लेती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire