Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

Knowledge News : आखिर क्यों बना होता है टूथपिक के पीछे डिजाइन, जानिए वजह

wp-header-logo-561.png

Toothpick Facts : बहुत से लोग खाना या कुछ अन्य चीज खाने के बाद अक्सर टूथपिक (toothpick) का इस्तेमाल करते हैं। ये आपको हर घर में आसानी से देखने को मिल जाएगी। क्योंकि ये ऐसा कॉमन आइटम है जिसे हर कोई खाना खाने के बाद अपने दांतों से खाना निकालने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर बात हमारे देश की करें तो भारतीय इससे ना सिर्फ दांत साफ बल्कि फोन के पार्ट्स और कान भी साफ कर लेते हैं। परन्तु क्या यह जानते हैं कि इसके पीछे एक खास तरह का डिजाइन क्यों दिया जाता है। अगर नहीं जानते, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसके बैक पर ये डिजाइन क्यों दिया होता है।
किस चीज से बनती है टूथपिक
टूथपिक को आमतौर पर तीन मुख्य चीजों से बनाया जाता है। पहला बांस, दूसरा लकड़ी या फिर प्लास्टिक। टूथपिक का एक साथ बहुत सारा प्रोडक्शन होता है। दरअसल टूथपिक असल में किस तरह के मटेरियल से बनती है उससे पता चलता है कि टूथपिक आखिर होगी कैसी। ज्यादतर टूथपिक बांस की ही बनी होती है। क्योंकि ये हल्की होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छी रहती है। कई बार इनको बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल भी किया जाता है। परन्तु वो हाइजीन के पर्पस से इतना अच्छा नहीं माना जाता। टूथपिक आपको बहुत ही आसानी से मार्किट में मिल जाएंगे।
टूथपिक के पीछे क्यों होता है ऐसा डिजाइन
सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि ये डिजाइन आपको हर टूथपिक के पीछे देखने को नहीं मिलेगा। जिन टूथपिक्स के पीछे डिजाइन बना होता है उन्हें ग्रूव्ड टूथपिक्स कहा जाता है। इसके साथ ही इसे जापानी टूथपिक्स भी कहा जाता है। आपने देखा होगा कि इस तरह के ग्रूव्स एक खास डिजाइन के बने होते हैं, जिनमें दो तरफ से सर्कल बने होते हैं। यहां से टूथपिक को आराम से तोड़ा जा सकता है। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि इसे तोड़ने की क्या जरूरत है, लेकिन हम आपको बता दें कि इसे तोड़कर ही काम में लिया जा सकता है।
दरअसल, इसके पीछे के डिजाइन को तोड़कर आप टूथपिक को रखने का स्टैंड बना सकते हैं। इसकी वजह से आपको उसे टेबल पर या किसी भी ऐसे सरफेस पर रखने की जरूरत ना पड़े जिससे इसमें कोई नुकसान हो। ऐसे में आपको बार-बार अलग टूथपिक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। साथ ही आप इस बात के लिए भी श्योर हो पाएंगे कि जिस टूथपिक के प्वाइंट से आप अपने दांतों की सफाई कर रहे हैं उसमें कोई जर्म्स नहीं हैं।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source