सर्दियों में पपीता खाने के हैं अनेक फायदे, पाचन के साथ-साथ कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

papaya for health
benefits of papaya
सर्दियों का मौसम हमारी जिंदगी के रहन सहन में कई तरह के बदलाव लेकर आता है। यह मौसम हमारी इम्युनिटी सिस्टम को भी काफी प्रभावित करता है। पपीता एक ऐसा फल है, जिसे सर्दियों में खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं। सर्दी के मौसम में इसका सेवन हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद की मानें तो पपीता स्वस्थ और पौष्टिक माना जाता है, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बढ़ाता है और काफी अच्छे प्रभावी ढंग से संतुलित करता है। साथ ही अगर आप सर्दी के मौसम में कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो पपीता आपकी काफी मदद कर सकता है। पपीता दो एंजाइमों से भरा होता है – पपैन और काइमोपैन। ये दोनों एंजाइम पाचन में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं सर्दियों में पपीता खाने से होने वाले फायदो को…
1. इम्युनिटी को मजबूत करता है
जैसे ही सर्दियां शुरु होती है वैसे ही मौसम में तेजी से बदलाव होने शुरु हो जाते है। ये बदलता हुआ मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां और बिमारियों को लेकर आता है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है उन लोगों को तो बदलते मौसम में बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है। इन लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी परेशानियां जल्द घेर लेती हैं। इस परेशानी को कॉमन फ्लू भी कहा जाता है। इस मौसम में कॉमन फ्लू और इंफेक्शन से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करना जरूरी है। पपीते में विटामिन c और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं।
2. पाचन में मददगार
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सर्दियों आते ही पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लग जाती हैं। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो पपीता आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि पपीते में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं पपीता में रेचन यानि लैक्सटिव का गुण भी पाया जाता है, जो कि कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है
3. वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए पपीते का सेवन फायदेमंद साबित होगा। विटामिन C, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर पपीते में सिर्फ 120 कैलोरी पाई जाती है। जो लोगो के वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
4. आंखो के लिए फायदेमंद
पपीता विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद मददगारस साबित होता है। विटामिन ए कॉर्निया की रक्षा करता है। खनिजों, एंटीऑक्सिडेंट और एंजाइमों से भरपूर पपीता एक अद्भुत भोजन है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire