March 28, 2023

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रवीन आंतिल का शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ चयन

wp-header-logo-556.png

साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व कार्यकारी अधिकारी एवं प्राचार्य डा. ममता सचदेवा के साथ खिलाड़ी प्रवीन आंतिल।
हरिभूमि न्यूज. सोनीपत: साउथ पॉइंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रवीण आंतिल ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर प्रवीन आंतिल का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता फरवरी माह में वाराणसी में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रवीन दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रवीन आंतिल का साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने जोरदार स्वागत किया।
चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता 22 से 29 जनवरी तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित की गई। साउथ पॉइंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट के छात्र प्रवीन आंतिल ने प्रतियोगिता में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल का प्रतिनिधित्व किया और बेहतर खेल दिखाया। साउथ पॉइंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री ने खिलाड़ी व उनके परिजनों को बधाई दी। साउथ पॉइंट कॉलेज की कार्यकारी अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. ममता सचदेवा ने भी प्रवीन आंतिल को बधाई दी।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source