DC vs KKR: पॉवेल ने दिखाई ताकत, जड़ा लंबा छक्का, वयरल हुआ-Video

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41 वां मुकाबला बड़ा ही रोमांचकारी रहा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से रौंद डाला। इस दौरान मैदान में बैठे फैंस भी दिल्ली को सपोर्ट करते हुए नजर आए। अगर दिल्ली के इस सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो, टीम ज्यादा अच्छी लय में नजर नहीं आई। दिल्ली ने अब तक टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं, जिसमे टीम को 4 में जीत जबकि 4 में ही हार का सामना करना पड़ा है। अब इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ छठे नंबर पर काबिज है। केकेआर के खिलाफ खेले गए इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इस मैच में जीत दर्ज करवाई। पहले तो डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस दौरान वार्नर के बल्ले से 26 गेंदों में 42 रन निकले। जबकि रोवमेन पॉवेल (Rovman Powell) ने 16 गेंदों में 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमे 3 छक्के समेत 1 चौका शामिल है।
pic.twitter.com/dCEUi45def
पॉवेल ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में एक ऐसा छक्का जड़ा जिसको देखने के बाद सब हैरान हैं। अब उसी छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि, पॉवेल की इस 33 रनों वाली पारी के बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 4 विकेट से मात दी। इस दौरान पॉवेल दिल्ली को मैच जीता कर ही वापसी लौटे थे। पॉवेल को बड़े बड़े शॉट्स जड़ने के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली के लिए कई घातक पारियां खेली हैं।
Sub Editor
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire