गैंगस्टर की धमकी के बाद, पहली बार काला हिरण मामले पर बोले सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान।
Salman Khan Blackbuck Case: बॉलीवुड के सुल्तान अपनी हालिया फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म कोई बड़ा धमाल मचाने में असफल रही है। हालांकि, भाईजान के फैंस उन पर बिना किसी वजह के प्यार लुटाते नजर आते हैं। इन दिनों सलमान अपने फिल्मी करियर के अलावा काला हिरण (Blackbuck Case) केस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में सलमान को माफी मांगने के लिए कहा और ऐसा ना करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस बीच पहली बार उस मामले पर सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी है, जिसकी वजह से उन्हें जान से मारने की चेतावनी मिल चुकी थी।
भाईजान ने एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे काला हिरण मामले से जुड़े सवाल किए गए। सलमान ने भी पहली बार इस केस पर अपना कोई रिएक्शन दिया है। बता दें, इससे पहले सलमान ने पूरे मामले में कभी भी खुलकर बात नहीं की है। सलमान खान ने अपने जवाब में कहा कि मुझे नहीं पता कि यह क्या है। मैं इस बारे में गंभीरता से नहीं जानता हूं। मुझे हमारी न्यायपालिका पर भरोसा है, वह बहुत सक्षम है। हमारे जज तय करेंगे कि क्या फैसला होगा और कोर्ट के फैसले को हम स्वीकार करेंगे।
क्या है काला हिरण केस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 1998 का यह पूरा मामला है। उस दौरान सलमान खान अपनी फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग जोधपुर में कर रहे थे। जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ में चिंकारा का शिकार करने का आरोप सलमान पर लगाया गया था। बिश्नोई समुदाय के सदस्यों ने एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। दरअसल, बिश्नोई समाज के लोगों का मानना है कि काले हिरण उनके आध्यात्मिक गुरु भगवान जंबेश्वर के अवतार हैं, जिन्हें आमतौर पर जांबाजी के नाम से भी जाना जाता है।
Also Read: 100 करोड़ के लिए तरस गए भाईजान, विदेशों में रहा ऐसा प्रदर्शन
इस मामले में शिकायत के बाद उसी साल सलमान को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में एक्टर को जमानत मिल गई थी। वहीं, जुलाई 2016 में सलमान को राजस्थान उच्च न्यायालय से राहत मिली थी और उन्हें मामले में बरी कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने सबूत के अभाव में सलमान खान को बरी किया था। लेकिन, राजस्थान सरकार ने बाद में उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो सलमान खान को हाल ही में रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में देखा गया था। इसके बाद अब उन्हें टाइगर 3 (Tiger 3) में देखा जाएगा। गौर करने की बात है कि यह फिल्म नवंबर 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire