सर्दियों में होने वाली हाथ-पैर की सूजन से परेशान तो फॉलो करें ये टिप्स, देखें दादी-नानी के स्पेशल नुस्खे

Tips For Swollen Fingers: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में लोगों के लिए सबसे आम समस्या हाथ और पैर में सूजन (Swelling) की होती है। इस सूजन के कारण आपके शरीर में दर्द और असहनीय खुजली भी होने लगती है। कई बार यह परेशानी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पैर में जूते-चप्पल पहनना और हाथ से कोई भी काम करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस तरह की दर्दनाक समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें कि सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन की समस्या कई बार आर्थराइटिस की वजह से होती हैं। डॉक्टरों की मानें तो सर्दी में सूजन आने का मतलब है कि शरीर के सभी अंगों में ब्लड शरीर में हर पार्ट तक नहीं पहुंच पा रहा है। आइये इस समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय?
1. सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में होने वाली सूजन से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। भारतीय घरों में यह बहुत आम नुस्खा है, जो पीढ़ियों के साथ चला आ रहा है। इस उपाय में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस नींबू का रस उंगलियों पर लगाना है।
2. हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन के कारण खुजली हो रही है, तो सरसों के तेल को हल्का सा गुनगुना कर उसे उंगलियों में लगाएं और सॉक्स या ग्लव्स पहन लें। आपको असर महसूस होगा।
3. ठंडे पानी में काम करने के बाद हाथों को तुरंत आग या ब्लोअर पर न सेकें। इसकी वजह से सूजन बढ़ सकती है। ऐसे में आप किसी गर्म कपड़े में थोड़ी देर हाथ-पैर लपेट कर रख सकते हैं।
4. हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन की समस्या को कम करने के लिए सुबह उठकर थोड़ी देर एक्सरसाइज करें। ब्लड सर्कुलेशन सही होने पर सूजन की समस्या खुद ही कम हो जाती है।
5. अगर किसी को ठंड में हाथ-पैर में उंगलियों में सूजन की समस्या बहुत ही ज्यादा है तो उसे जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। आपको काफी राहत मिलेगी।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire