May 29, 2023

French Fries युवाओं में फैट ही नहीं बढ़ाता, ये बीमारियां भी घेर लेंगी

wp-header-logo-841.png

फ्रेंच फ्राइज के कारण मेंटल हेल्थ बर्बाद हो रही है।

Side Effects Of French Fries: बच्चों से बड़ों तक फ्रेंच फ्राइज (French Fries) हर किसी को पसंद आते हैं। बाजारों में फ्रेंच फ्राइज के अलग-अलग तरह के फ्लेवर भी उपलब्ध होते हैं। बीते कुछ सालों में हमारे यहां फ्रेंच फ्राइज काफी लोकप्रिय हो गए हैं। लोग मैकडॉनल्ड्स से लेकर पिज्जा हट जैसी बड़ी जगहों पर जाकर अपने मील में फ्रेंच फ्राइज ऐड करवाना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। हालांकि, आपके यही स्वाद से भरपूर फ्रेंच फ्राइज आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं है। अब आप कहेंगे कि फ्रेंच फ्राइज जंक फूड में आते हैं, तो इनका सेहत के लिए ठीक नहीं होना कोई नई बात नहीं है। क्या आप जानते हैं कि फ्रेंच फ्राइज के ज्यादा सेवन से आपको एंजायटी और डिप्रेशन की समस्या होने लगती है। जी हां, हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में ये बात सामने आई है।
फ्रेंच फ्राइज के सेवन से हो जाएंगे डिप्रेशन के शिकार
स्टडी के मुताबिक शारीरिक रूप से फ्रेंच फ्राइज को अनहेल्दी माना जाता रहा है, लेकिन ये मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है। जानकार मानते हैं कि फ्राइड फूड खास तौर पर फ्राइड पोटैटो से एंजायटी और डिप्रेशन का रिस्क काफी हद तक बढ़ जाता है। फ्रेंच फ्राइज के अनहेल्दी होने के बावजूद देश में इसे काफी खाया जाता है। हाल ही में हुई रिसर्च के नतीजे चौंकाने वाले हैं। बता दें कि प्रोसिडिंग्स ऑफ दी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस ऑफ दी यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (PNAS) ने चीन में हुई एक रिसर्च को पब्लिश किया है। इस स्टडी में पाया गया है कि फ्राइड फूड आइटम्स खासतौर पर फ्रेंच फ्राइज (French Fries) को लगातार खाने से डिप्रेशन और एंजायटी होने का रिस्क बहुत बढ़ जाता है।
लगातार बढ़ रहा डिप्रेशन के मरीजों का आंकड़ा
रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग लगातार फ्राइड फूड का सेवन करते हैं, उनमें एंजाइटी इश्यू 12 प्रतिशत और डिप्रेशन 7 प्रतिशत ज्यादा पाया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिसर्च शुरुआती दौर में है, लेकिन ये साफ है कि फ्राइड फूड्स मेंटल हेल्थ पर असर डाल सकते हैं। स्टडी के दौरान 140, 728 लोगों को शामिल किया गया था। ये स्टडी 11 साल 3 महीने तक की गई। स्टडी के शुरुआती सालों में डिप्रेशन से डाइग्नोज होने वाले पार्टिसिपेंट्स को हटाने के बाद, एंजायटी के कुल 8,294 और डिप्रेशन के 12,735 केस पाए गए थे। बता दें कि इससे पहले भी एक स्टडी में ‘फूड एंड मूड: हाऊ डू डाइट एंड न्यूट्रिशन अफेक्ट मेंटल वेलबीइंग’ में पाया गया था कि खराब न्यूट्रिशन मेंटल हेल्थ कंडीशन डिप्रेशन को बढ़ावा देता है।
Also Read: Health News: जंक फूड आपको ले जा रहा मौत के बहुत करीब… जानिए किस चीज से कितने मिनट घट रही जिंदगी
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source