Bathing: पढ़िए रात में नहाने के फायदे और नुकसान, इस वक्त नहाना बेस्ट

रात में नहाने के फायदे और नुकसान।
Best Time For Taking Bath: शरीर की हाइजीन को ध्यान रखते हुए इंसान को हर मौसम में नहाना (Bathing) चाहिए। नहाने से हमारा शरीर तो स्वास्थ्य रहता है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। वहीं, गर्मियों के मौसम (Summer Season) में शरीर से पसीना बहुत ज्यादा निकलता है। ऐसे में लोग कहीं भी बाहर से जब घर पहुंचते हैं, तो थकावट दूर करने के लिए नहाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई लोग गर्मियों में सुबह और रात, दोनों टाइम नहाना पसंद करते हैं। यहां कन्फयूजन इस बात को लेकर है कि रात में नहाना हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है भी या नहीं। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे की आपको रात में नहाना चाहिए या नहीं। अगर जवाब हां है, तो कितने बजे तक नहाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय
आमतौर पर लोगों का यही मानना होता है कि दिन में नहाना या रात में नहाना एक जैसा ही होता है। यही कारण है कि लोग रात में किसी भी समय नहा लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय इस मामले में बिल्कुल ही विपरीत है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हमें कभी भी देर रात नहीं नहाना चाहिए। उनका कहना है कि रात के वक्त टेंपरेचर कम यानी आसपास का वातावरण दिन के मुकाबले ठंडा होता है। ऐसे में रात के वक्त नहाने से आपको सर्दी-जुकाम और वायरल जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर नहाने के सही समय की बात करें, तो आयुर्वेद के मुताबिक सुबह सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त होने से पहले नहाना (Shower) बेहतर माना जाता है।
देर रात नहाने के कई फायदे और नुकसान
1. सर्दी-जुकाम और बुखार: अगर आप देर रात नहाना पसंद करते हैं, तो टेम्प्रेचर में बदलाव की वजह से आपको सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको रात में लेट नहाने से बचना चाहिए।
2. मेटाबॉलिज्म बिगड़ना: देर रात नहाने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है। इससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर होता है। मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी होने से शरीर में हार्मोंस इनबैलेंस की परेशानी भी हो सकती है।
3. मसल्स में दर्द: डॉक्टर्स के मुताबिक देर रात नहाने से आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकते हैं। इससे आपके सिर में दर्द, सीने में दर्द और मसल्स में दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाएंगी।
रात में नहाने के फायदे
– दिनभर की टेंशन और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए रात में नहाना अच्छा होता है। अगर आप रात में नहाते हैं, तो आपको पसीने की स्मेल से निजात मिलेगा और आप सुकून की नींद सो पाएंगे।
– रात को हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए, इससे शरीर के तापमान में अचानक हो रहे बदलाव का आपकी सेहत पर ज्यादा असर नहीं होता है।
– इसके अलावा रात में नहाना आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप मुंहासों और रैशेज जैसी समस्याओं से ग्रस्त हैं, तो सोने से पहले नहाना आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
– बता दें कि रात में नहाना मैडिटेशन की तरह होता है, जो आपके शरीर के साथ ही आपके मन-मस्तिष्क को भी शांत कर देता है।
Note: रात में नहाना आपके लिए अच्छा भी होता है, लेकिन इसके नुकसानों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आपको अपनी थकान उतारने के लिए रात में 8 से 9 के बीच में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।
Also Read: पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण बन रहा गर्म पानी से नहाना? कहीं सर्दी की भेंट ना चढ़ जाए पिता बनने की खुशी
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire