Priyanka Chopra ने इस वजह से बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का किया था रुख, कंगना ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से छोड़ा था बॉलीवुड।
Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रियंका की जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स का लोहा हॉलीवुड में भी माना गया है। बता दें कि बहुत जल्द एक्ट्रेस रिचर्ड मैडेन स्टारर रुसो ब्रदर्स के प्रोजेक्ट सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा भी प्रियंका ने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम किया है।आज हम सभी प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड अपीयरेंस पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख क्यों करना पड़ा, इस सवाल का जवाब एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक पोडकास्ट के दौरान स्वयं दिया था।
बॉलीवुड छोड़ अमेरिका क्यों गईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि आपने बॉलीवुड को छोड़कर काम के लिए अमेरिका जाने का फैसला क्यों किया था। इस पर एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड के कुछ लोगों से दिक्कत थी। साथ ही, वह पॉलिटिक्स से पूरी तरह थक चुकी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैंने इस बारे में कभी बात नहीं कि लेकिन आप मुझे सुरक्षित महसूस करा रहे हैं, इसलिए आज इस पर बात कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक वीडियो में देखा और उन्हें फोन किया। उस समय प्रियंका सात खून माफ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। अंजलि ने प्रियंका से कहा कि उन्होंने डेमो सुना और मुझसे पूछा कि क्या वह अमेरिका में म्यूजिक कैरियर के अंदर दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका ने कहा कि यह उस समय की बात है, जब वह खुद बॉलीवुड से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रही थीं।
बॉलीवुड में दरकिनार करने लगे थे लोग
प्रियंका चोपड़ा ने इसी पोडकास्ट में आगे कहा कि मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे उनसे शिकायत थी। मैं उस तरह के गेम खेलने में अच्छी नहीं हूं। इसलिए, मैं पॉलिटिक्स से थक चुकी थी और ब्रेक लेना चाहती थी। प्रियंका ने आगे कहा कि इस म्यूजिक के ऑफर ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया। मैं उन फिल्मों के लिए तरसती नहीं थी, जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी। लेकिन, मुझे कुछ क्लबों और लोगों के गुटों को अट्रैक्ट करना पड़ता है। मैंने तब तक काफी समय काम किया था, मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं इस पॉलिटिका का हिस्सा बनना चाहती हूं।
कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कही ये बात
कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया दी है। कंट्रोवर्सी क्वीन ने कहा कि प्रियंका बॉलीवुड में अपने करियर के चरम पर हॉलीवुड क्यों चली गईं। कंगना ने कहा कि करण जौहर ने उन पर बैन लगाया था। बता दें कि प्रियंका और कंगना ने 2008 में आई फिल्म फैशन में साथ काम किया था। कंगना ने मंगलवार सुबह ट्विटर पर लिखा कि बॉलीवुड के बारे में @priyankachopra का यही कहना है, फिल्म इंडस्ट्री ने एक सेल्फमेड महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया था।
This is what @priyankachopra has to say about bollywood, people ganged up on her, bullied her and chased her out of film industry” a self made woman was made to leave India. Everyone knows Karan Johar had banned her (1/2) https://t.co/PwrIm0nni5
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मीडिया ने करण जौहर के साथ उनके फॉल के बारे में लिखा क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया क्रुएला के साथ प्रियंका की दोस्ती थी, जो हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते थे। उन्होंने पीसी में एक सही पंचिंग बैग देखा और उन्हें परेशान करने लगे। इस वजह से, उन्हें भारत छोड़ना पड़ा। कंगना ने आगे कहा कि इस ईर्ष्यालु, मतलबी और टॉक्सिक इंसान को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और नेचर को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार माना जाना चाहिए।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire