Diapers Side Effects: बच्चों को डायपर पहनाना होगा खतरनाक! जानिए किन बातों का रखें खास ख्याल

बच्चे को डायपर पहनाना खतरे से खाली नहीं।
Diapers Is Harmful For Your Child: आजकल के समय में बच्चों के जन्म के बाद लगभग एक साल तक उन्हें डायपर पहनाते ही हैं। मॉडर्न समय में पैरेंट्स कपड़े वाले डायपर की जगह प्लास्टिक और कॉटन से बने डायपर यूज करते हैं। यह बच्चों को पहनाने में भी आसान होते हैं और थोड़े ज्यादा समय तक चलते हैं। साथ ही, इन्हें कपड़े की तरह धोना नहीं पड़ता है। लेकिन, यही डायपर आपके बच्चे के लिए बहुत खतरनाक भी होते हैं। इनसे आपके बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचता है। साथ ही, अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आसान उपायों को ढूंढने के चक्कर में आप अपने बच्चे की हेल्थ के साथ खिलवाड़ ना करें। यह पर्यावरण के लिए भी बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको डायपर से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
1. केमिकल्स के कारण बढ़ती है टॉक्सिटी
डायपर केमिकल्स और सिंथेटिक चीजों से बनते हैं। शिशु को ज्यादा समय तक डायपर पहनाए रखने से स्किन संबंधी समस्याओं का खतरा होता है। कई लोग एक दिन में दस से ज्यादा डायपर का इस्तेमाल करते हैं। रात के समय बार-बार उठना ना पड़े और बिस्तर गीला होने से बचाने के लिए बच्चे को रातभर डायपर पहना कर रखते हैं। इन कारणों से बच्चे के शरीर में टॉक्सिटी बढ़ सकती है।
2. इंफेक्शन की समस्या
डायपर बच्चे के मूत्र को सोखने का काम करता है। जिस कारण यह स्किन में ऑक्सीजन के फ्लो को कम कर देता है। यह बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं के पनपने के लिए अनुकूल स्थिति होती है। डायपर से बच्चे की स्किन को नुकसान होता है और उनकी स्किन में इंफेक्शन हो जाता है।
3. एलर्जी की समस्या
बच्चे की स्किन बहुत सॉफ्ट होती है। डायपर में मौजूद हानिकारक सिंथेटिक फाइबर और अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बच्चे की स्किन पर एलर्जी, रैशेज और खुजली हो सकती है। कई बार बच्चे डायपर पहनाने के वक्त रोने लगते हैं। इसका मतलब है कि डायपर उनके लिए कम्फर्टेबल नहीं होता है। यह बच्चे के चिड़चिड़ेपन और रोने का कारण भी बन सकता है।
बच्चे को डायपर पहनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
– आपको नवजात बच्चों को ही डायपर पहनाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि नवजात बच्चे ही कई बार सूसू-पॉटी करते हैं।
– बच्चा जब भी डायपर में 2-3 बार सूसू कर ले, तो उसे बदल दें। डायपर के भरने का वेट करेंगे, तो बच्चे को स्किन इंफेक्शन हो सकता है।
– बच्चे ने अगर डायपर में पॉटी की है, तो उसे पानी से धोकर तुरंत बदल दें।
– बच्चे को 24 घंटे डायपर न पहनाएं, कुछ देर खुला रहने दें।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire