May 30, 2023

डेटिंग के दौरान विराट कोहली की इस बात पर फिदा थीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

wp-header-logo-1163.png

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
Anushka Sharma and Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल है। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद भी करते हैं। अक्सर विराट और अनुष्का की एक झलक फाने के लिए प्रशंसक बेकरार नजर आते हैं। अनुष्का शर्मा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। साल 2017 में अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंधे थे। शायद आप जानते होंगे कि शादी करने से पहले कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। अब अनुष्का ने बताया है कि वो किंग कोहली की किस बात पर फिदा हुई थीं।
विराट कोहली की इस आदत पर फिदा हैं अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने हालिया इंटरव्यू में अपने पति के साथ अपने रिश्तें को लेकर अनुभव साझा किए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि विराट की याददाश काफी अच्छी है। वह तारीखों को भी अच्छे से याद रखते हैं। डेटिंग शुरू करने से पहले मैं बहुत प्रभावित थी। उन्होंने मेरी काफी मदद भी की है। वहीं, कोहली ने कहा कि मेरी याददाश अनुष्का से थोड़ी बेहतर है। इस वजह से मैं कुछ जरूरी तारीखों को आसानी से याद रखता हूं। हालांकि, अनुष्का भी मुझे कुछ छोटी बड़ी चीजें याद जरूर दिलवाती रहती हैं। अनुष्का और कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
फिल्मों में लंबे समय से नजर नहीं आई हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी रहती हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है। लंबे समय से फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है और अपने चाहनेवालों के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर करती है। प्रशंसक भी उनकी फोटोज पर खूब प्यार लुटाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन में अभिनेत्री को देखा जाता है। एक्ट्रेस की लुक भी काफी ज्यादा चर्चा में आ जाती है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अक्सर पैपराजी के सामने कपल रिक्वेस्ट करते हैं कि उनकी बेटी की फोटो क्लिक ना करें। हालांकि, विराट के साथ पैपराजी को पोज देने वाली उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source