आकांक्षा दुबे पर सवाल उठाने वालों पर फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा, कहा- एक लड़की को गलत साबित मत करों

आकांक्षा दुबे और अक्षरा सिंह की फोटो।
Akshara Singh on Akansha Dubey Suicide: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में रविवार को आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की जानकारी पर फैंस का विश्वास कर पाना भी मुश्किल हो गया है। आकांक्षा के चले जाने से केवल उनके चाहनेवाले ही नहीं भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे भी काफी शॉक्ड है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे से लेकर जाने माने सेलेब्स ने उनकी याद में नोट पोस्ट किए हैं। भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने भी एक नोट शेयर कर बताया कि आकांक्षा ने उन्हें क्या आखिरी मैसेज किया था। इतना ही नहीं, अक्षरा ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो आकांक्षा को लेकर आपत्तिजनक बाते कर रहे हैं।
यू्ट्यूब पर आकांक्षा दुबे का पवन सिंह के साथ गाना उनकी मौत से चंद घंटों पहले रिलीज हुआ था। आकांक्षा इसकी शूटिंग वाराणसी में कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मैसेज कर पूछा था कि कहां हो दीदी वाराणसी में। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा कि क्या लिखूं क्या कहूं कुछ समझ नहीं आ रहा है। कल का तुम्हारा मैसेज देखने के बाद मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा है। आकांक्षा के बारे में बताते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि वह इतनी बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता पिता को एक बेहतर जिंदगी देने की उम्मीद की थी। लड़कियों अभी भी तुम्हारे पास समय है और कुछ गलत करने से पहले एक बार अपने परिवार के बारे में जरूर सोचो।
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)
आकांक्षा की आत्महत्या का कथित तौर पर कारण
आकांक्षा दुबे के चले जाने के बाद उनकी सुसाइड करने के कारण को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिल रही है। रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि जिस होटल में आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की। वहां पर वो किसी लड़के के साथ लड़खड़ाते हुए पहुंची थीं। उनके साथ जो लड़का था वो उन्हें कमरे तक छोड़कर आया और 15 मिनट बाद वापस लौटा। सुबह होटल स्टाफ ने देखा कि वो अभी तक बाहर नहीं आई तो मास्टर चाबी के जरिए उनका कमरा खोला गया और एक्ट्रेस को फंके से लटका पाया गया।
अक्षरा सिंह ने हेटर्स पर साधा निशाना
फिलहाल उनकी मौत के कारण को लेकर चल रही बयानबाजी पर भी अक्षरा सिंह ने रिएक्ट किया है। अक्षरा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा कि कृप्या करते हुए एक लड़की की मौत के बाद उसे गलत साबित मत करों घटिया लोगों। उसकी जान चली गई, लेकिन उससे ज्यादा क्या ये जरूरी है कि वो नसेड़ी थीं। अगर कोई लड़की मर गई तो वो बदचलन कैसे हो सकती है। अगर जिंदा होकर अपने लिए लड़ रही हो तो वो लड़की बहुत तेज है। किसी चीज में तुम लोगों को चैन नहीं है क्या शर्म करों। अक्षरा सिंह ने दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए आगे कहा कि वो तो अब तुम्हें सुनने के लिए नहीं रही हैं। कम से कम उनके जीवित मां बाप पर ही रहम कर लो।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire