Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी रखें स्वस्थ, बस सुबह उठतें ही करें ये 3 योगासन

wp-header-logo-464.png

Yoga for fitness
हर कोई स्वस्थ और फिट रहना चाहता है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण आपका शरीर कमजोर होता जा रहा है। कमजोर शरीर में बीमारियां भी जल्दी प्रवेश करती हैं। स्वस्थ और फिट शरीर के लिए रोजाना योगासन करना अति आवश्यक है।योग आपके शरीर के लिए तो फायदेमंद होता ही है, मन और मस्तिष्क को भी एकाग्र व शांत रखता है। योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकताहै। नियमित योगाभ्यास आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने के साथ ही, योग आपको सुंदर व चमकदार त्वचा भी देता है। योग, शरीर और दिमाग को शांत रखने का सबसे आसान तरीका है। तनाव आज की कई शारीरिक समस्याओं का कारण है जैसे कि उच्च रक्तचाप, कैंसर, मधुमेह, मोटापा और अस्थमा आदि। योग आपके शरीर से तनाव को मुक्त करने में मदद करता है। इससे शारीरिक फिटनेस में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। ऐसे में आप रोजाना योगाभ्यास से शरीर संबंधी कई तरह की समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें बिना किसी उपकरण की मदद से आसानी से किया जा सकता हैं।
1.भुजंगासन (Bhujangasana)
– इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं।
– हथेलियों को अपने सीने के नजदीक रखें।
– अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद अपने पेट के भाग को धीरे धीरे ऊपर की ओर उठा लें।
– इस मुद्रा में 30 सेकंड तक बने रहें। अब बाद सांस छोड़ते हुए वापस नीचे आ जाएं।
2. त्रिकोणासन (Trikonasana)

– इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे जमीन पर खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों को एक-दूसरे से तीन फीट की दूरी पर रखें।
– ध्यान रखें कि आपका दायां पैर आपके सामने 90 डिग्री पर हो और बायां पैर पीछे 15 डिग्री के कोण पर हो।
– इस दौरान शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर रखें। गहरी सांस लेते रहें।
– अब अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के अंगूठे पर रखें और बाएं हाथ को आसमान की ओर सीधा उठाएं। ध्यान रखें कि बाया हाथ सिर के बिल्कुल ऊपर होना चाहिए।
– सिर को भी आसमान की ओर उठाएं और आंखों को खोलकर ऊपर की ओर देखें। इस दौरान आपके दोनों हाथ एक सीधी रेखा में होने चाहिए।
– जितनी देर हो सके, इसी अवस्था में रहें और गहरी सांस लेते रहे और छोड़ते रहें।
– अब इस आसन को दूसरे पैर की ओर दोहराएं।
3. नौकासन (Naukasana)

– अपने पैरों को एक साथ रखते हुए अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने शरीर के पास रखें।
– गहरी सांस लें और जैसे ही आप सांस छोड़ें, अपनी छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं, अपनी बाहों को अपने पैरों की ओर फैलाएं।

– आपकी आंखें, उंगलियां और पैर की उंगलियां एक सीध में होनी चाहिए।

– इसी आसन में रहते हुए गहरी सांस भरे और सांस छोड़े

– कुछ सेकंड के लिए स्थिति में रहें।
– जैसे ही आप साँस छोड़ते हैं, धीरे-धीरे वापस ज़मीन पर आ जाएँ और आराम करें

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source