Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

जीवन में नहीं करने चाहिए ये 5 काम वरना हो सकते हो मोटापे से परेशान

wp-header-logo-466.png

मोटापे से निजात पाना बेहद आसान है, लेकिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। 
daily morning routine mistakes: डेली रुटीन का सेहत पर बहुत असर पड़ता है। असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है। मोटापा केवल शरीर की आकृति ही नही बिगाड़ता बल्कि सेहत को भी अधिक खतरा रहता है। अगर आप अपने शरीर के प्रति जागरुक नहीं होंगे, तो इसके वजह से आप जल्द ही मोटापे के शिकार हो जाएंगे। इस वजह से आपको मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं, जैसै हृदय संबंधी रोग आदि। तो आइए जानते है मोटापे से किन तरीकों द्वारा बचा जा सकता है।
1. देर तक सोना

ठीक से सोने से आपको सुंदर त्वचा, स्वस्थ शरीर और मन की शांति प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। देर तक सोने (oversleeping) को मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे सहित अन्य बीमारियाें से जोड़ा गया है। पीएलओएस वन जर्नल (PLOS one journal) द्वारा हाल ही में किए गए एक परीक्षण के अनुसार, जो लोग रात में 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) उन लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है, जो 7-8 घंटे के बीच सोते हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठें और समय पर एक्सरसाइज करें। इससे आप तंदुरुस्त रहोगे और बीमारियों का भी खतरा कम रहेगा।
2. कम पानी पीना

अगर आप अपने मोटापे को कम करने के लिए पानी पीने से परहेज कर रहे हैं, तो आप गंभीर परेशानी से गुजर सकते हैं। एक सामान्य व्यक्ति के शरीर में 70% पानी होता है और अपने मेटाबॉलिज्म और शरीर के अन्य कार्यों को बनाए रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना अति आवश्यक है। सिर्फ पानी से नहीं बल्कि सभी तरह के तरल पदार्थों से। लेकिन, कम शारीरिक गतिविधियां और घर के अंदर रहने से हमें प्यास कम लगती है और हम कम पानी पीते हैं, जिससे हमारा शरीर निर्जलित (dehydrate) हो जाता है।
3. नाश्ता छोड़ना

आप सोच सकते हैं कि आप नाश्ता छोड़ कर और सुबह की कैलोरी बचाकर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन आपके लिए नाश्ता न करने से बुरा कुछ नहीं है। नाश्ता दिन का पहला भोजन है, जो आपके शरीर में ऊर्जा स्तर को एक किक स्टार्ट देता है और आपके चयापचय को गति देता है, जबकि नाश्ता छोड़ना आपके शरीर की वसा जलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे आप पूरे दिन सुस्त रहते हैं और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

4. आप अंधेरे में तैयार हो रहे हैं

यदि आप सुबह अपने सीलन भरे कमरे में घूमते हैं या तैयार होते हैं, तो आप धूप के लाभों से खुद को वंचित कर रहे हैं। आपको बता दे कि सुबह के सूरज से नीली प्रकाश तरंगें आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती हैं और आपके शरीर को जगाने में मदद करती हैं। यहां तक कि 20 से 30 मिनट की धूप भी आपके बॉडी मास इंडेक्स को प्रभावित करने के लिए काफी है।

5. दवाइयों का सेवन

दवा से संबंधित वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ दवाएं आपकी भूख को बढ़ा सकती हैं। यह आपको अधिक खाने और ज्यादा वजन बढ़ाने का कारण बनता है। कुछ दवाएं आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकती हैं। इससे आपका शरीर धीमी गति से कैलोरी बर्न करता है। कुछ दवाएं आपके शरीर में पानी बनाए रखने का कारण बन सकती हैं। अगर आप अतिरिक्त वसा को कम नहीं करते हो इससे आपका वजन अधिक होता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source