IPL 2023: सोते रहे मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और सूर्या ने कर दिया प्रैंक

फ्लाइट में सोते हुए तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ने किया प्रैंक, वीडियो वायरल।
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मुकाबला शुक्रवार शाम 7:30 पर क्वालीफायर 2 (Qualifier 2) का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला जीतने वाली टीम 28 मई को होने वाले फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आईपीएल ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। अहमदाबाद की फ्लाइट के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) अपनी सीट पर सो रहे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने फ्लाइट अटेंडेंट से नींबू का टुकड़ा लेकर अपनी सीट पर सो रहे तिलक वर्मा के मुंह में निचोड़ देते हैं। इससे तिलक वर्मा नींद से उठ जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद मुंबई इंडियंस के सभी हंसने लगते हैं।
Chain se sona hai toh jaag jao 🍋🤣🥲#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @surya_14kumar @TilakV9 MI TV pic.twitter.com/1SjiJtSSx7
मुंबई इंडियंस अगर क्वालीफायर 2 का मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में आईपीएल फैंस को एक बार फिर फाइनल का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिल सकता है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक क्रमशः 5 और 4 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी हैं। हालांकि, आईपीएल फाइनल के हेड टू हेड मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई सुपरकिंग्स पर भारी रहा है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल फाइनल में अब तक चार बार अमाना-सामना हुआ है। इसमें से मुंबई इंडियंस ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने सिर्फ बार आईपीएल ट्रॉफी हासिल की है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire