May 30, 2023

शादी की ड्रेस के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति चोपड़ा, लहंगे को लेकर फैंस ने की ऐसी डिमांड

wp-header-logo-1119.png

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
Parineeti Chopra Visits Manish Malhotra House: बॉलीवुड फिल्मों में लंबे समय तक नजर न आने के बाद भी परिणीति चोपड़ा सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ डिनर और लंच पर एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें भी जोरों पर है। इस बीच, अब परिणीति को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर जाते हुए देखा गया है। बता दें कि इन दिनों राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रोका की चर्चा भी खूब चल रही हैं। ऐसे में परिणीति के मनीष के घर पहुंचने से उनकी शादी के दावे को हवा मिली है।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई कर चुके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच क्या चल रहा है, इस बारे में वो खुद ही जानते हैं। लेकिन फैंस दोनों को साथ देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों के डेट करने की अफवाहों का आलम तो यहां तक पहुंच गया है कि फैंस उन्हें एक दूसरे के नाम से चिड़ाते भी नजर आ रहे हैं। बीती रात परिणीति को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इसके बाद भी फैंस ने चुटकी लेनी शुरू कर दी है।
साथ दिखे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
गौरतलब है कि परिणीति और राघव की डेटिंग की अफवाहें जब शुरू हुई तब दोनों को पिछले हफ्ते साथ में स्पॉट किया गया। परिणीति को 22 मार्च को राजनेता के साथ डिनर डेट पर देखा गया। इसके अगले ही दिन फिर दोनों लंच डेट पर भी एक साथ नजर आएं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को 26 मार्च यानी रविवार देर रात को मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलेत हुए देखा गया। इसके बाद प्रशंसकों को लगा कि परिणीति शादी की ड्रेस के लिए डिजाइनर के घर पहुंची थीं। इस बीच, न तो परिणीति और न ही राघव ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
फैंस ने की एक्ट्रेस से यह डिमांड

पैपराजी पेज पर एक्ट्रेस की लेटेस्ट वीडियो शेयर की गई। इस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोगों को आश्चर्य भी हो रहा है कि क्या सच में परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की पोशाक तय करने के लिए मनीष मल्होत्रा ​​के घर पहुंची है। एक यूजर ने लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आपकी शादी का आउटफिट मनीष का नहीं होगा। वह बहुत ही बकवास वेडिंग आउटफिट्स तैयार करता है। एक ने लिखा कि आखिर ये अपने आपको लेकर इतनी कॉन्शियस क्यों रहती है। बता दें कि ब्लैक ड्रेस में परिणीति काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन हमेशा की तरह वह कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source