प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप : मध्यप्रदेश दोनों ही वर्ग में बना पहला वेस्ट जोन चैम्पियन

राजनांदगांव। हॉकी इंडिया की ओर से संचालित और हॉकी छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर हॉकी चैंपियनशीप के बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 6-1 से आसानी से पराजित करते हुए विजेता बना। वहीं महाराष्ट्र उपविजेता और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा। मैच के प्रारंभ से ही स्पर्धा में अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आक्रमक हॉकी खेली और मैच के 9वें मिनट में ही गोल कर पहले क्वाटर में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में इस बढ़त का फायदा उठाते हुए 3 और गोल कर मध्यांतर पूर्व 4-0 की बढ़त बना ली। उत्तरार्ध के खेल के 42वें मिनट में महाराष्ट्र की तनुश्री दिनेश ने गोल कर स्थिति 4-1 पर ला दी, लेकिन चौथे क्वार्टर में मध्यप्रदेश ने 2 और गोल कर मैच 6-1 गोल से अपने पक्ष में करते हुए चैंपियनशिप जीत ली। हॉकी महाराष्ट्र उपविजेता रहा मध्यप्रदेश की ओर से मिताली शर्मा ने 2 खुशी काटारिया भुमिक्षा साहू, सोनिया कुमरे और हुदा खान ने 1-1 गोल किया। इस मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रियंका यादव मध्यप्रदेश को दिया गया।
दीपक बने प्लेयर ऑफ द मैच
बालक वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश और हॉकी राजस्थान के मध्य खेला गया जो कि मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीम बराबरी पर रहीं। मैच के दूसरे क्वाटर में मध्यप्रदेश टीम की ओर से मंयक कमाँ ने मैदानी गोल कर गोल की बढ़त बना ली थी, किन्तु मध्यातर के बाद हॉकी राजस्थान को मैच के 36 वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे राहुल चौधरी ने गोल में बदलकर मैच की स्थिति 1-1 की बराबरी पर ला दी। अंतिम समय तक स्थिति यही रहा और मैच का निर्णय शूट आउट की ओर से किया गया। इसमें हॉकी मध्यप्रदेश से सौरभ तांडे, सौरभ महार ओर विनय सैनिक ने गोल किया। वहीं हॉकी राजस्थान की ओर से जितेन्द्र सिंह शेखावत और कुलबीर सिंग ने गोल किए। इस प्रकार हॉकी मध्यप्रदेश ने 3-2 से प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिंग को हॉकी मध्यप्रदेश को दिया गया।
अतिथियों ने किया सम्मानित
प्रतियोगिता के फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह हेमा सुदेश देशमुख, महापौर के मुख्य अतिथ्यि, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक राजनांदगांव की अध्यक्षता, किशन खण्डेलवाल, सदस्य खादी, ग्रामोद्योग बोर्ड अंजुम अल्वी, कार्यपालन निर्देशन एबीस ग्रुप, ऋषि शास्त्री क्षेत्रिय पार्षद, हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष व आयोजन समिति के सचिव फिरोज अंसारी, विजय वर्मा सह सचिव हॉकी मध्यप्रदेश व हॉकी इंडिया के इस अवसर पर्यवेक्षक महेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में आयोजित पर विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire