Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 2, 2023

Naatu-Naatu: कोरियन एंबेसी स्टाफ ने नाटू-नाटू पर किया डांस, PM Modi ने वीडियो किया शेयर

wp-header-logo-1096.png

कोरियन एंबेसी स्टाफ ने नाटू-नाटू पर किया डांस।

भारत के सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक आरआरआर फिल्म का मशहूर गाना नाटू-नाटू का खुमार भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। इस गाने पर दुनिया भर में खूब रिल्स बनाए जा रहे हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली के निर्देशन में बनाया गया है। बता दें कि गोल्डेन ग्लोब के बाद इस गाने को ऑस्कर 2023 के लिए भी नॉमिनेशन मिल गया है। यह भारत के लिए बहुत खुशी की खबर है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया भर में अपना नाम रोशन कर रहा है। लोग इस गाने को इतना पसंद कर रहे हैं कि नाटू-नाटू गाने पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस गाना पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह डांस भारत स्थित दक्षिण कोरिया के दूतावास स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण कोरिया के दूतावास स्टाफ के नाटू-नाटू गाने पर डांस की वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
पीएम मोदी ने डांस वीडियो शेयर कर लिखा मनमोहक प्रयास

पीएम द्वारा शेयर इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दक्षिण कोरिया के दूतावास स्टाफ नाटू-नाटू गाने पर डांस कर रहे हैं। पीएम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि यह जीवंत और मनमोहक टीम प्रयास है। पीएम ने दक्षिण कोरिया के दूतावास टीम के प्रयास को सराहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजदूत चांग जे-बाक भी डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। दूतावास स्टाफ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि नाटू-नाटू डांस कवर को आपके साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे लिखा कि कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक के साथ दूतावास के कर्मचारियों को नाटू-नाटू करते देखिए।

बता दें कि RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना की जा रही है। इस गाने को एमएम करीम ने तैयार किया है। वहीं गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में इस गाने को सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार मिला है। वहीं अब इस गाने को ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिल गया है। इसे 13 मार्च को ऑस्कर अवार्ड समारोह में पुरस्कार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source