Knowledge News : आखिर ससुराल में नई दुल्हन क्यों नहीं मनाती पहली Holi, जानिए जवाब

Holi 2023 : होली का त्योहार आने में अब कुछ ही समय बाकि है। ऐसे में लोगों की तैयारियां भी इस फेस्टिवल को लेकर शुरू हो चुकी हैं। यहां तक की स्कूल के कुछ बच्चे तो आपको अभी से ही होली खेलते हुए भी नजर आ जाएंगे। 7 मार्च को होलिका दहन होगा और 8 मार्च को रंग वाली Holi खेली जाएगी। पूरे भारत में इस त्योहार को बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में आपको हर जगह इससे जुड़े अलग-अलग रीति-रिवाज भी देखने को मिल जाएंगे। इन्हीं में से एक रिवाज यह भी है कि नई दुल्हन अपनी पहली होली मायके में ही मनाती है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
दरअसल बहुत सी जगह पर यह मान्यता है कि ससुराल में पहली होली खेलना या फिर देखना नई दुल्हन के लिए बहुत अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि अगर बहू और सास एक साथ Holi जलते हुए देख लें तो उनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं। वहीं एक रिवाज यह भी है कि विवाह के बाद दामाद को अपनी पहली Holi पत्नी के साथ मायके में मनानी चाहिए। ऐसा करने से ससुराल वालों के साथ लड़की के संबंध अच्छे बने रहते हैं।
बहुत सी जगहों पर यह भी मान्यता है कि अगर दामाद अपनी पहली होली बीवी के साथ उसके मायके में खेलता है तो इससे उनके शादीशुदा जिंदगी में प्यार बढ़ता है। क्योंकि ससुराल में अपनी पहली Holi नई बहू अच्छे से मना भी नहीं पाती है। नई जगह में नए लोगों के बीच उसे थोड़ी झिझक महसूस हो सकती है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, माना जाता है कि लड़की के मायके में होली खेलने से उसके संतान का भाग्य अच्छा होता है और उसका स्वास्थ्य भी सुधरता है। साथ ही कई मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि अगर Holi के आसपास किसी महिला को बच्चा होने वाला हो तो उसे ससुराल की होली नहीं देखनी चाहिए।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire