May 29, 2023

Hydration ही नहीं Immunity के लिए भी बेहतरीन है आम का जूस, देखें ढेरों फायदे

wp-header-logo-1071.png

गर्मियों में आम का जूस पीने के फायदे।
Mango juice benefits: गर्मियों का मौसम और आम का मौसम दोनों साथ ही आते हैं। गर्मियों के मौसम में लगभग सभी लोग आम खाते हैं। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो आम के जूस के साथ-साथ कच्चे आम का पन्ना, स्मूदी, मिठाई, अचार और मुर्रबा भी बनाते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आम जूस हमारे सेहत के लिए कैसे लाभदायक है और ये किन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए पिया जा सकता है।
आम के जूस में तमाम तरह के पोषक तत्व काफी अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं। आम के जूस में न्यूट्रिएंस, विटामिंस और माइक्रो कंपोनेट्स से भरा होता है, जो पेट लिए काफी लाभदायक होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है। एक गिलास आम जूस में 300 से 350 मिलीग्राम तक पोटेशियम पाया जाता है, जो हार्ट मांसपेशियों में ऊतकों का निर्माण करती हैं।
1. आम के जूस का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।
2. गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हों जाती है, जिसके लिए वो दवाओं का सेवन व अपने डाइट में बदलाव करती हैं। गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में ताजे आम के जूस को शामिल कर सकती हैं क्योंकि आम आयरन का एक अच्छा श्रोत है।
3. आम के जूस में पोटेशियम भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आम के जूस का सेवन करने से हम ह्रदय संबंधित बीमारियां से बच सकते हैं क्योंकि पोटेशियम का काम ह्रदय की मांसपेशियों को मजबूत करना है।
4. आम का जूस एनीमिया और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक है।
5. आम के जूस में सिलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारी से बचने में सहायक होता है।
6. आम के जूस में फाइबर भी पाया जाता है, जो हमें पेट से सबंधित बीमारियों से बचाता है।
7. ताजे आम के जूस का सेवन करने से हमारा पाचन सही रहता है और साथ ही इसके सेवन से हमें कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source