Cannes 2023: अदिति राव हैदरी के प्रिंसेस लुक की हो रही जमकर तारीफ, देखें फोटोज

अदिति राव हैदरी का कान्स लुक।
Aditi Rao Hydari Cannes 2023 Look: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2023) के रेड कार्पेट पर भारतीय अदाकाराएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर पहुंची थी। अदिति के फर्स्ट लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया था। फर्स्ट लुक में अदिति ने नीले रंग के बहुत ही खूबसूरत गाउन कैरी किया था। वहीं, अब उनका दूसरा लुक भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गया है। इस लुक में अदिति राव हैदरी बहुत ही हसीन और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाउन में वह डिज्नी की प्रिंसेस जैसी नजर आ रही हैं। अदिति का यह येलो सनशाइन गाउन में रफल पैटर्न वाला है, जो की बॉल गाउन वाला लुक दे रहा है।
A post shared by AditiRaoMyQueen (@aditiraomyqueen)
अदिति राव हैदरी का बेहतरीन येलो गाउन
अदिति राव हैदरी के दूसरे कान्स लुक (Cannes Look) को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वह स्ट्रैपलेस येलो गाउन पहनकर कान के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बहुत ही अच्छे पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाउन को फैशन डिजाइनर Michael Cinco से कलेक्शन से पिक किया था। अदिति के इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट समन रतनसी ने स्टाइल किया था।
A post shared by AditiRaoMyQueen (@aditiraomyqueen)
बता दें कि एक्ट्रेस के इस गाउन में प्लंजिंग स्क्वायर नेकलाइन दी गई है, जिसके साथ कॉरसेट को जोड़ा गया था। गाउन में वेस्टलाइन तक दी गई बढ़िया फिटिंग उनकी फिगर को बहुत ही अच्छी तरह से हाईलाइट कर रही है। वहीं स्कर्ट वाले पोर्शन में टायर्ड रफल्स नजर आ रहे हैं, जो फ्लोर-लेंथ हैं। इस हेवी स्कर्ट पर हजारों की संख्या में फ्लोरल ऑर्नामेंट्स लगे नजर आ रहे हैं। इस लुक में अदिति राव हैदरी डिज्नी प्रिंसेस बेले (Belle) जितनी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए गोल्ड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग, और मल्टीकलर हाई हील्स पहनी है। वहीं, अब अगर मेकअप की बात करें, तो एक्ट्रेस ने पिंक लिप शेड, सटल स्मोकी आईशैडो, मस्कारा, डेवी बेस, रोजी चीक्स, बीमिंग हाईलाइटर के साथ साइड पार्टेड करते हुए बालों को वेवी लुक में खुला छोड़ा है। एक्ट्रेस के इस लुक को उनके फंस ने बहुत पसंद किया है और हर जगह उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
Also Read: Cannes 2023 में ऐश्वर्या के लुक का बना मजाक, फैंस बोले- लपेट लिया फॉयल
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire