March 29, 2023

Mumbai Indians के फैन्स के लिए खुशखबरी, अपकमिंग सीजन के लिए न्यू जर्सी लॉन्च

wp-header-logo-996.png

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन चार मार्च से शुरू होगा। ऐसे में इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। तो इस साल मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी एक नए अवतार में नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक पेज पर एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया।
पहला मैच 4 मार्च को Mumbai Indians और Gujarat Giants के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम की अगुवाई करती नजर आएंगी। टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। Mumbai Indians आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। टीम ने अब तक कुल 5 खिताब जीते हैं। यह टीम इस साल महिला प्रीमियर लीग में भी पुरुष आईपीएल की तरह दबदबा दिखाना चाहेगी। Mumbai Indians महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग की तैयारी शुरू कर दी है।
हालांकि, हरमनप्रीत कौर सहित कई खिलाड़ी अभी अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुई हैं। क्योंकि वो दक्षिण अफ्रीका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं साथ ही अन्य खिलाड़ी भी 1 से 2 दिन में टीम से जुड़ेंगे।
#AaliRe👕🤩

It’s what superheroes wear – our first-ever #WPL jersey and we love it!💙#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/ryfcdLUHq0
मुंबई इंडियंस जर्सी का अनावरण
शनिवार को मुंबई इंडियंस ने महिला टीम की जर्सी का अनावरण किया। टीम ने एक वीडियो साझा किया। मुंबई इंडियंस महिला टीम की जर्सी पुरुषों की टीम के समान दिखती है। जर्सी हल्के नीले रंग की है जिसके किनारे में गहरे रंग की पट्टी है।
महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम
हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, एमिली केर, नैट सिवर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, अमनजोत कौर, इसी वांग, हीथर ग्राहम, हेले मैथ्यूज, शोले ट्रायन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट और जिंतिमनी कलिता

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source