Knowledge News : प्लास्टिक के स्टूल में क्यों बना होता है छेद, जानिए इसके पीछे की खास वजह

Facts About hole in Plastic stool : प्लास्टिक के स्टूल तो आप लोगों ने बहुत से देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी उनको ध्यान से देखा है। अगर आपने उन पर गौर किया होगा तो उनके बीच में एक छेद होता है, आखिर वो होता क्या है क्या आप यह जानते हैं। अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। कि प्लास्टिक स्टूल के बीच में छेद क्यों होता है।
विज्ञान में छिपा जवाब
बता दें कि प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री चाहे ब्रैंडेड हो या फिर लोकल हर जगह प्लास्टिक प्रोडक्शन के लिए विज्ञान के कुछ सामान्य नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में स्टूल को चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बनाया जा रहा है उसके बीच में एक बड़ा सा छेद यानी होल आपको मिलेगा ही मिलेगा। इस होल को जानबूझ कर बनाया जाता है क्योंकि अक्सर जगह की कमी के चलते किसी का घर हो या फिर दुकान में प्लास्टिक के स्टूल को एक के ऊपर एक करके रख दिया जाता है। ऐसे में अगर इन स्टूलों में छेद नहीं होगा तो वह एक दूसरे के साथ आपस में चिपक जाएंगे जिसकी वजह से एयर प्रेशर और वैक्यूमकी वजह से उन्हें अलग करने के लिए काफी ज्यादा ताकत चाहिए होगी। ऐसे में यह जाहिर है कि किसी के लिए भी उन्हें खींचना यानी अलग करना आसान नहीं होगा। यही कारण है कि प्लास्टिक के स्टूल में छेद रखा जाता है।
इसके अलावा एक वजह ये भी
इसके साथ ही अगर कोई ज्यादा वजन वाला शख्स स्टूल पर खड़ा है और फिर भी वो स्टूल आसानी से नहीं टूटा तो ऐसा कहा जाता है कि उसके पीछे भी स्टूल में बने छेद की ही अहम भूमिका होती है। इन सबके साथ ही हर स्टूल में एक छेद छोड़ देने से कुछ मैटेरियल यानी कुछ प्लास्टिक की बचत भी हो जाती है।
Disclaimer : इस कंटेंट में लिखी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद सूचनाओं पर आधारित है। Haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire