लोगों के सिर चढ़कर बोलती हरियाणा की इन पांच एक्ट्रेस की दीवानगी, खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को भी देती मात

फिजा चौधरी, सपना चौधरी और प्रांजल दहिया
Haryana Beautiful Actress: हरियाणा के कलाकारों की पॉपुलैरिटी इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बात एक्ट्रेस की करें तो कहना लाजमी होगा कि बॉलीवुड हसीनाओं को भी हरियाणवी ब्यूटी कड़ी टक्कर देती हैं। बीते कुछ सालों में हरियाणा के लोगों के बीच सपना चौधरी समेत कई एक्ट्रेस का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। आज बात उन अभिनेत्रियों और मॉडल की कर रहे हैं, जो कई पॉपुलर haryanvi songs में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा लाइव इवेंट में भी इनकी दीवानगी चाहने वालों के बीच देखने को मिलती है।
फिजा चौधरी
हरियाणवी गानों में बतौर मॉडल काम करने वाली फिजा चौधरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से लगाया जा सकता है। खूबसूरती में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है, तो एक्टिंग में हरियाणवी कलाकारों के बीच बतौर एक पॉपुलर सेलेब्स उन्हें जाना जाता है। शायद ही कोई हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसा कलाकार होगा, जिसके साथ फिजा ने काम नहीं किया होगा।
प्रांजल दहिया
हरियाणा में कलेशी छोरी के नाम से मशहूर प्रांजल दहिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अपने गानों पर रील्स शेयर करने के साथ ही उनके सभी हरियाणवी गानों के किस्सें भी लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चा में रहेत हैं। खूबसूरती में भी प्रांजल सभी हरियाणवी एक्ट्रेस से आगे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रांजल ने अपनी उम्र का खुलासा भी किया था। एक्ट्रेस के मुताबिक वो महज 21 साल की हैं।
अंजलि राघव
अंजलि राघव का नाम हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर है। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का नाम लिखने के बाद ही एक लंबी फेहरिस्त उनके सभी गानों की खुल जाएगी। विजय वर्मा के साथ आए उनके सेंडल सॉन्ग को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इसके अलावा भी उनके काफी सॉन्ग सुपरहिट रहे हैं। रिलेशनशिप को लेकर बात करें तो कई बार उनका नाम दिलेर खरकिया के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों ने खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया है। खूबसूरती के लिजाह से भी अंजलि की तारीफ अक्सर उनके फैंस करते रहते हैं।
सपना चौधरी
हरियाणा की क्वीन के नाम से मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के बारे में हर कोई जानता है। स्टेज परफोर्मेंस से लेकर उनके हरियाणवी सॉन्ग पर लोग बेशुमार प्यार लुटाते हैं। शादी करने के बाद भी सपना की खूबसूरती कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक इंटरव्यू में सपना ने कहा था कि वो हरियाणा के साथ ही अन्य इंडस्ट्री में भी काम करने वाली है। हाल ही में सपना का गाना भोजपुरी स्टार पवन सिहं के साथ आया था, जो यूट्यूब पर खूब सुना भी गया है।
सोनिका सिंह
सोनिका सिंह हरियाणा की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। साल 2016 में उन्होंने हरियाणवी गीत मोती हेन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में इसी साल उनका एक अन्य पॉपुलर सॉन्ग अंजलि राघव और विजय वर्मा के साथ सैंडल सुपरहिट हुआ था। कहा जा सकता है कि हरियाणवी गानों के शौकीनों ने इस सॉन्ग के बाद ही सोनिका सिंह के गानों को सुनना शुरू किया। वहीं, आज बात खूबसूरती की हो या फिर एक्टिंग की सोनिका का नाम जरूर हरियाणवी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire