Athiya Wedding Look: अथिया के ब्राइडल लुक ने लूटी महफिल, ये लहंगा बड़ा महंगा… जानिए खासियत

Athiya Shetty Bridal Lehenga: क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। 23 जनवरी को इन दोनों लव बर्ड्स ने अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी कर ली। शादी की फोटोज सामने आने के बाद से ही अथिया का पिंक चिकनकारी ब्राइडल लहंगा सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया से बातचीत में अथिया की आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना ने बताया कि उनके इस खूबसूरत लहंगे को तैयार करने में तकरीबन 10,000 घंटे का वक्त लगा है। इस लहंगे में खास बात यही भी है कि इसे हाथ से बुना गया है, अथिया के परफेक्ट ब्राइडल लहंगे (Athiya Bridal Look) को रेशम, जरदोजी और जाली वर्क के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही, लहंगे के खूबसूरत दुपट्टे को सिल्क ऑर्गेंजा (silk organza) से तैयार किया गया है।
A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)
अथिया के लहंगे को तैयार करने में लगे 416 दिन
मशहूर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में डिजाइनर अनामिका खन्ना ने बताया कि अथिया के लहंगे को बनाने में 10000 घंटे यानी 416 दिनों का समय लगा। शादी के लहंगे के पीछे इंस्पिरेशन खुद दुल्हन अथिया शेट्टी ही थीं। अनामिका ने अथिया के ड्रेसिंग सेंस पर बात करते हुए कहा कि ‘आउटफिट्स को लेकर आथिया की पसंद और टेस्ट बहुत ही बेहतरीन है। वो अपने वेडिंग डे पर बेहद खास दिखना चाहती थीं। अथिया का आउटफिट रॉयल होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत भी है।’ वहीं अगर बात करें अथिया के मेकअप लुक की तो उन्होंने ब्लश, पिंक आईशैडो और न्यूड पिंक लिप्स के साथ अपना ब्राइडल लुक तैयार किया है। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर नेकलेस, मांग टीका, झुमके, चूड़ियां आदि चीजें कैरी की हैं। ओवर ऑल अथिया अपने शादी के लुक में सबसे अलग और बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं।
जानिए कब होगी रिसेप्शन पार्टी?
लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी की शादी में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए, लेकिन बहुत से लोग फिर भी शामिल नहीं हो पाए थे। शादी के बाद आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया कि वेडिंग रिसेप्शन होगा, आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी। इस पार्टी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के से बहुत से लोग शामिल होंगे। रिसेप्शन पार्टी में क्रिकेट जगत से एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर आदि और बॉलीवुड जगत से शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन आदि के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire