Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप में दिखा मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार, फोटोज देख धड़क उठा फैंस का दिल

wp-header-logo-905.png

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 
Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को काफी समय सिनेमा से दूरी बनाए हो गया हैं। बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी लोगों के बीच लगातार बढ़ती जा रही है। इसका कारण सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मौजूदगी ही है। अपने फैंस को कभी भी उदास ना करने वाली मोनालिसा हमेशा इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर करती रहती है।
इस बार ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप की आउटफिट में भोजपुरी हसीना बलां की खूबसूरत लग रही है। कहीं आपने गलती से अनदेखा तो नहीं कर दिया एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार।
भोजपुरी इंडस्ट्री के बाद टीवी सीरियल्स में भी मोनालिसा अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकी है। नजर सीरियल्स में अभिनेत्री की एक्टिंग की उनके फैंस ने काफी ज्यादा तारीफ की थी। इसके अलावा भी उनके कई टीवी शोज की चर्चा अक्सर लोगों के बीच चलती रहती है। खैर, हर किसी के दिलों की धड़कन को बढ़ाने का काम एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम फोटोज के जरिए करती है।
इन दिनों मोनालिसा अपने आगामी टीवी सीरियल बेकाबू की वजह से भी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। इसमें उनके साथ बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शालीन भनोट नजर आने वाले हैं। फैंस एक्ट्रेस को एक अलग किरदार की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए काफी ज्यााद एक्साइडेट भी है।
अब बात मोनालिसा की लेटेस्ट आउटफिट की कर लेते हैं, जिसने इंटरनेट का पारा तक बढ़ा दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप के साथ रेड कलर क पैंट पहने नजर आ रही है।
एक्ट्रेस ने अपने कमरे में कभी सोफे पर बैठकर तो कभी किलर पोज देते हुए फोटोशूट करवाया है। उनकी फोटोज को देखने के बाद फैंस तो घायल हो गए हैं। उनकी इन फोटोज को लाइक करने के साथ ही फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी लगातार दे रहे हैं। खास बात है कि उनकी लेटेस्ट फोटोज को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source