Bhojpuri Song: भक्ति में लीन हुए Khesari Lal Yadav, आस्था सिंह ने भी लगाए मां के जयकारे

Bhojpuri New Song Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने लेटेस्ट सॉन्ग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।उनके हर गाने को फैंस बेहद प्यार देते हैं। छोटे पर्दे से लेकर भोजपुरी सिनेमा की फिल्मों तक में उन्होंने अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान कायम की है। रोमांटिक गानों से लेकर भोजपुरी के भजनों में भी खेसारी ने काम किया है। नवरात्रि शुरू होने से पहले खेसारी का भक्ति गीत सुर्खियों में आ गया है।
खेसारी का भक्ति भजन हुआ रिलीज
खेसारी लाल ऐसे कलाकार है जो डीजे पॉर्टी गाने से लेकर भक्ति भजन भी गने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनका नवरात्र के त्यौहार के मौके पर एक भजन आया है, जिसे भोजपुरी गानों के शौकिन भी बेहद पसंद कर रहे हैं। खेसारी के नए गानें में वो मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग की वीडियो में उनके साथ आस्था सिंह (Aastha Singh) भी माता के गीत में उनकी भक्ति कर रही है।
खेसारी लाल का भक्ति गीत हुआ वायरल
खेसारी के इस लेटेस्ट गाने को बीते दो सप्ताह पहले लॉन्च किया गया है। यूटयूब पर इस म्यूजिक वीडियो को देखते ही देखते 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। फैंस के दिलों पर राज करने वाले खेसारी के इस गाने पर लोग लगातार अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में भी इस गाने को काफी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। बता दें कि इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया था। खेसारी हर नवरात्र पर अपना नया भक्ति सॉन्ग रिलीज करते हैं। इस बार उन्होंने ‘जय जननी जय जय’ के नाम से गाना बनाया है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire