Parineeti को आई Priyanka की शादी याद, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटोज

Deprecated: Automatic conversion of false to array is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/traffic-goliath-pro/includes/autolinks_tags.php on line 122
Parineeti Chopra Shares Throwback Pictures: हाल ही में बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई हुई। इसके बाद से ही दोनों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, परिणीति के फैंस हो या राघव के समर्थक दोनों ही उनकी सगाई से फूले नहीं समा रहे हैं। बता दें कि लव बर्डस ने 13 मई को दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस (Kapurthala House) में सगाई की थी। इस दौरान राघव चड्ढा की ओर से आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray), अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) और भगवंत मान (Bhagwant Mann) मौजूद रहे थे। वहीं, परिणीति की तरफ से उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी फैमली ने फंक्शन में हिस्सा लिया था। अब परिणीति ने सगाई के दौरान ली हुई अपनी और प्रियंका की कुछ बहुत ही क्यूट तस्वीरें साझा की हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि बहनों का प्यार सबसे गेहरा और निराला होता है। ऐसी ही बहुत प्यारी सी जोड़ी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की भी है।
बता दें कि परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सगाई और प्रिंयका की शादी की फोटोज का बहुत क्यूट सा कॉलाज शेयर किया है। पहली तस्वीर में परिणीति ने प्रियंका की हल्दी की रस्म के साथ अपनी सगाई की एक फोटो डाला है। इस फोटो में उन्होने साल 2018 में प्रियंका की हल्दी की फोटो डाली है। इसमें परिणीति अपने जीजू निक जोनस (Nick Jonas) को हल्दी लगाती दिखाई दे रही हैं, तो वहीं 2023 में परिणीति की सगाई की फोटों में प्रियंका राघव चड्ढा के माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के माध्यम से परिणीति अपनी बहन की शादी से जुड़ी यादों को एक बार फिर ताजा कर रहीं हैं।
अनसीन फोटोज में दिख रहा परिणीति-प्रिंयका का प्यार
परिणीति ने एक और कॉलाज शेयर किया है, जिसमें परिणीति ने शादी की खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका को गले लगाया है। वहीं, दूसरी फोटो में प्रियंका ने परिणीति को गले लगाया हुआ है। इस फोटों के कैप्शन में परिणीतिने ‘5 ईयर्स अपार्ट’ लिखा है। बता दें कि परिणीति ने राघव (Parineeti -Raghav) के साथ अपनी सगाई की कई अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कभी परिणीति फैमिली के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए। एक फोटो में परिणीति अपने होने वाले पति राघव के कंधे पर सिर रखकर रोती नजर आ रही हैं।
Also Read: परिणीति ने राघव के परिवार से पूछा, क्या लड़का ठीक है, मिला ये जवाब
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire