May 29, 2023

Knowledge News: दीवार पर कैसे चिपकी रहती है छिपकली, मरने के बाद क्यों गिर जाती है नीचे

wp-header-logo-934.png

मरने के बाद दीवार से क्यों गिर जाती है छिपकली।
Knowledge News: हमारे चारों ओर कई तरह के जीव रहते हैं, जिसमें कुछ हमारे घर में रहते हैं। जैसे कॉकरोच, मक्खी, चींटी, चूहे आदि, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं छिपकली की। छिपकली को आसानी से हम अपने घर की दीवारों पर चलते हुए देख सकते हैं। घर में रहकर वहां आने वाले मक्खी-मच्छर और कीट-पतंगों का सफाया करती है। घर की छत पर दौड़ती छिपकली को देख मन में बस यही डर बना रहता है कि कहीं ये ऊपर न गिर जाए।
क्या आपने कभी ये सोचा है कि एक साधारण-सी छिपकली के पास ऐसी कौन-सी शक्तियां होती हैं, जो यह दीवार पर भी चल लेती है? सिर्फ चल ही नहीं लेती, बल्कि दौड़ती भी है। इसके अलावा एक सवाल यह भी बनता है कि जो छिपकली जीते-जी दीवारों पर दौड़ लगाती है, वो मरने के बाद नीचे क्यों गिर जाती है? आइए आज आपको छिपकली की इस शक्ति के बारे में बताते हैं।
दीवार पर कैसे चल पाती है छिपकली
दरअसल, छिपकली के पैरों के तलवों पर बहुत सारे सूक्ष्म रेशे होते हैं, जिन्हें सेटे (Setae) कहते हैं और हर सेटे में सैकड़ों सूक्ष्म रोम होते हैं, जो स्पेचुले (Spatulae) कहलाते हैं। छिपकली जब दीवार पर चलती है, तो ये स्पेचुले दीवार के संपर्क में आते हैं, जिससे वंडर वाल्स बल उत्पन्न होता है। छिपकली इसी की मदद से दीवार पर आसानी से चिपकी रहती है और चल व दौड़ पाती है।
बाल का लगभग दसवां हिस्सा होते हैं स्पेचुले
स्पेचुले व्यास में हमारे बाल का लगभग दसवां हिस्सा होता है। इसलिए ये छोटे पैड सतह के क्षेत्र में काफी वृद्धि करते हैं और उस सतह के साथ काफी अच्छा संपर्क बनाते हैं, जिस पर छिपकली रेंग रही होती है। इस तरह छिपकली के तलवों और सतह के बीच वडर वाल्स बल आ जाते हैं और एक बहुत मजबूत पकड़ बनती है।
क्या हैं वांडर वाल्स बल
संसार में हर पदार्थ परमाणुओं और अणुओं से मिलकर बना होता है। इन अणुओं और परमाणुओं के बीच कई तरह के बल काम करते हैं। ये बल एक जैसे और अलग-अलग अणुओं के बीच भी लग सकते हैं। छिपकली के मामले में ये बल दो अलग तरह के पदार्थों के अणुओं के बीच लगता है।
मौत के बाद शरीर नहीं करता काम
दीवार पर चलने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। छिपकली का चलने का भी एक खास तरीका होता है। मरने के बाद शरीर काम करना बंद कर देता है। कोशिकाएं शिथिल पड़ जाती हैं। ऐसे में छिपकली की पकड़ भी खत्म हो जाती है। जिस कारण वह नीचे गिर जाती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source