March 27, 2023

गोदभराई की रस्म से पहले अरमान मलिक ने उठाया प्रेग्नेंट बीवियों पर हाथ! वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

wp-header-logo-835.png

अरमान मलिक और उनकी दो बीवीयां

Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। दो पत्नियों के पति अरमान कई बार हेटर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगाई थी, जब खुलासा हुआ था कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं। इस बार सुर्खियों का हिस्सा कृतिका और पायल मलिक के बेबी शॉवर का फंक्शन आ गया है। दोनों की गोदभराई रस्म की फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई है। यूट्यूबर की बीवीयों ने एक तरह के पिंक कलर के कपड़े पहने हुए थे। लेकिन रस्म से पहले दोनों सौतनों के बीच झगड़ा हो जाता है। इसके बाद अरमान गुस्से में आ गए और उन्होंने महमानों के सामने ही अपनी दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों पर हाथ उठा दिया।
कृतिका मलिक ने शेयर की वीडियो
कृतिका मलिक ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना की वीडियो शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि पायल और कृतिका के बीच बहस शुरू हो जाती है। दरअसल, बेबी शॉवर के लिए कृतिका मलिक तैयार हो रही होती है। इस दौरान पायल आकर कृतिका को देरी करने के लिए खरी खोटी सुनाती है। इसके बाद कृतिका की मां ने भी झगड़े के बीच में आकर पायल को बूरा भला कहना चालू कर दिया। अपनी सौतन की मां के सामने ही पायल गुस्से में आकर अपना दुपट्टा नीचे फेंक देती हैं।
अरमान मलिक ने उठाया बीवीयों पर हाथ
पत्नियों को लड़ते हुए देखकर अरमान मलिक भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं। साथ ही अपनी दोनों बीवियों पर काफी जोर से चिल्लाते हैं। वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि अरमान मलिक अपनी प्रेग्नेंट पत्नियों पर हाथ तक उठा देते हैं। हालांकि, बाद में अरमान ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा सच में नहीं किया है। यह सब केवल एक प्रैंक वीडियो था। इस वीडियो पर लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो इस बार भी यूट्यूबर और उनकी दो पत्नियों को ट्रोल कर रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source