March 29, 2023

Knowledge News : रोते हुए आंख से क्यों आते हैं आंसू, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

wp-header-logo-761.png

रोते हुए आंख से क्यों आते हैं आंसू
Facts About Tears : बहुत बार ऐसा होता है जब लोग भावनाओं जैसे कभी दर्द, दुख तो कभी खुशी की वजह से रोने लगते हैं। यह तो सब जानते ही होंगे कि रोते हुए वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन आंखों में आंसू आने लगते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि ज्यादा हंसने और बिना रोए भी आंखों में आंसू आने लगते हैं। ऐसे में अब सवाल यह होता है कि आखिर रोने पर आंसू आने का भावनाओं से क्या कनेक्शन है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब देते हैं।
बहुत तरह के होते हैं आंसू
बता दें कि आंसू कई तरह के होते हैं। कुछ आंखों में कोई इंफेक्शन या दिक्कत होने पर आते हैं, तो कुछ एलर्जी पर भी आ जाते हैं। इन इंफेक्शन वाले आंसू को वॉटरी आइज कहते हैं। ये आंसू आंखों में कोई दिक्कत होने की वजह से आते हैं। इसके अलावा कई बार आंसू तेज हवा की वजह से भी आते हैं। वहीं कुछ आंसू का कारण रोने से जुड़ा है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
क्यों रोने पर आते हैं आंसू
कई बार लोग जब भावुक होकर किसी भावना के एक्स्ट्रीम लेवल पर पहुंच जाते हैं तो उसकी वजह आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। दरअसल, जब कोई व्यक्ति इमोशनल होता है या फिर किसी भावना के एक्स्ट्रीम लेवल पर होता है तो शरीर में कई रिएक्शंस भी होते हैं। यह खुशी और दुख दोनों समय हो सकते है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव भी आते हैं, जिसमें एड्रनीलिन लेवल में चेंज आदि शामिल है। ऐसे में इसका आंखों से सीधा कनेक्शन होता है, जिसकी वजह से इन हार्मोन्स में होने वाले चेंज से आंखों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आंखों में सिक्रिशन होने लग जाता है और फिर आंखों से पानी या आंसू आने लगता है।
रोना शरीर के लिए अच्छा
वैसे सीधे तौर पर रोना कई इमोशन की वजह से आता है। अगर देखा जाए तो ज्यादातर इमोशन ऐसे ही शरीर पर असर डालते हैं और आंसू छलका देते हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अगर किसी इमोशन के ज्यादा होने पर आप रो पड़ते हैं तो यह आपके शरीर के लिए अच्छा होता है। इससे ना सिर्फ आंख बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source