Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

IPL 2023 के बाद ये खिलाड़ी कह देंगे क्रिकेट को अलविदा, लिस्ट में एक प्लेयर ने हाल ही में खेला था WC

wp-header-logo-759.png

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय न रहने वाले खिलाड़ी भी अपना हुनर दिखाते नजर आते हैं और उनके प्रशंसक भी उन्हें देखकर लुत्फ उठाते हैं। IPL के हर सीजन के बाद कोई न कोई खिलाड़ी रिटायर हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो Indian Premier League के आने वाले सीजन के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2023 के खत्म होने के साथ ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
अंबाती रायडू
37 साल के Ambati Rayudu के करियर का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रायडू का आईपीएल करियर शानदार रहा है। रायडू मुंबई और चेन्नई के लिए खेलते हुए खिताब भी जीत चुके हैं। पिछले सीजन में चेन्नई के लिए 13 मैचों में 274 रन बनाने वाले रायडू ने अपने आईपीएल करियर में 188 मैच खेले हैं। अगले आईपीएल तक रायडू की उम्र 38 साल से ज्यादा हो जाएगी, ऐसे में वह इस साल के आईपीएल के बाद संन्यास ले सकते हैं।
इशांत शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Ishant Sharma को कई सीजन से आईपीएल में नियमित रूप से खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे इशांत को 2020 में एक, 2021 में तीन जबकि 2022 में मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अगर शर्मा को आईपीएल 2023 में भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मौका नहीं मिलता है तो वह अपना संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
रिद्धिमान साहा
विकेटकीपर बल्लेबाज Wriddhiman Saha के लिए भी यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। फिलहाल 2023 में साहा गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। 39 साल के साहा अगले साल आईपीएल शुरू होने पर 40 के करीब होंगे। ऐसे में इस सीजन के खत्म होने के बाद वे आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। साहा अब तक हुए सभी आईपीएल में खेल चुके हैं।
दिनेश कार्तिक
पिछले सीजन में अपनी तेज बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले Dinesh Karthik के लिए आईपीएल 2023 उनके करियर का आखिरी सीजन भी हो सकता है। फिलहाल कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, कार्तिक वर्ल्ड कप में आईपीएल जैसा जलवा नहीं दिखा सके।
महेंद्र सिंह धोनी
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान Mahendra Singh Dhoni के लिए बतौर खिलाड़ी यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। 2023 में 42 साल के होने जा रहे धोनी के अगले सीजन में खिलाड़ी के तौर पर नजर आने की संभावना नहीं है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके के अधिकारी ने बताया कि आईपीएल का यह सीजन एमएस का आखिरी सीजन होगा।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source