March 29, 2023

Alia Bhatt की लाइफ में पैपराजी ने दी दखल, स्पोर्ट में उतरा पूरा बॉलीवुड, जानें प्रवाइवेसी से जुड़ा कानून

wp-header-logo-817.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद एक फोटो ने बी टाउन के सेलेब्स के बीच भी नाराजगी का भाव पैदा कर दिया। दरअसल, आलिया अपने घर की बालकनी में आराम से बैठी हुई थीं। इस दौरान फोटो क्लिक करने वाले कैमरा पर्सन ने एक्ट्रेस की अनुमत्ति लिए बगैर उसे सोशल मीडिया पर सभी के साथ सांझा भी कर दिया। जब आलिया को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर इसे लेकर नाराजगी जाहिर की। एक्ट्रेस की स्पोर्ट में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जैसे सेलेब्स खड़े हो गए हैं।
आलिया भट्ट ने जाहिर की नाराजगी
आपने भी देखा होगा कि इन दिनों सेलेब्स की पर्सनल लाइफ में कुछ लोग ज्यादा दखल देने लगे हैं। इसके चलते बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुलकर नहीं रह पाते हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया ने पोस्ट शेयर कर खुद जानकारी देते हुए लिखा कि क्या सच में मैं अपने घर की बालकनी में बैठी हुई थी और सामने वाली बिल्डिंग पर दो लोग मुझे कैमरे के साथ दिखे। किसी भी दुनीया में इस तरह की हरकतों को सही नहीं ठहराया जाता है। एक लाइन होती है, जिसे आपको बिल्कुल भी पार नहीं करना चाहिए। लेकिन आज आपने सभी रेखाएं पार कर ली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।
आलिया की स्पोर्ट में आए बॉलीवुड सेलेब्स
इंस्टाग्राम पर आलिया के स्टोरी शेयर करने के बाद से ही बॉलीवुड के ज्यादा सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरी घटना की निंदा कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर से लेकर करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना की आलोचना करते हुए टिप्पणी की है। यह पूरी घटना तो अब जाहिर हो चुकी है, लेकिन सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सेलेब्स की पर्सनल लाइफ में दखल देना सही है या नहीं। चलिए जान लेते हैं कि भारत के संविधान के अंदर प्राइवेसी को लेकर क्या कानून है।
क्या कहता है प्राइवेसी को लेकर कानून
संविधान विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारे संविधान में राइट टू प्राइवेसी यानी निजता के अधिकार को लेकर आर्टिकल 21 है। बताते चलें कि इसके तहत हर किसी को अधिकार है कि वो सम्मानजनक ढंग से अपना जीवन बिताए और यदी कोई उसके इस अधिकार में खलल डालने की कोशिश करता है, तो उसे सजा दिलवाने का पूरा अधिकार भी वो रखता है। प्राइवेसी के अर्थ के बारे में बात करें तो यह निजता, गुप्तता या फिर एकांतता होती है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक्ट्रेस कोई कानूनी कार्रवाई फोटो क्लिक करने वाले के खिलाफ करेंगी या नहीं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source