March 23, 2023

सेंटी शर्मा और सौरभ कुमांवत का Ek Din जल्द होगा रिलीज, एरिक पिल्लई ने बनाई सॉन्ग के लिए खास इंडी धुन

wp-header-logo-763.png

सेंटी शर्मा, एरिक पिल्लई और सौरभ कुमांवत 
Ek Din Song: बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर एरिक पिल्लई के अपकमिंग गानों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। अब उनकी इंडी धुन पर बना एक गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसका नाम Ek Din है, इसे मशहूर सिंगर सेंटी शर्मा और सौरभ कुमावत ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की लॉन्च होने की जानकारी सामने आने के बाद से ही यह लोगों के बीच में आ गया है। बता दें कि एक दिन गाने का फिलहाल ऑडियो वर्जन रिलीज किया जाएगा। फिर बाद में फैंस के लिए इसका वीडियो वर्जन भी बनाया जा सकता है।
इंडी म्यूजिक आखिर क्या होता है
इंडिपेंडेंट म्यूजिक का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। इसी इंडिपेंडेंट म्यूजिक को इंडी म्युजिक या बस इंडी के नाम से जाना जाता है। इंडी वाणिज्यिक रिकॉर्ड लेबल या उनकी सहायक कंपनियों से स्वतंत्र रूप से निर्मित संगीत है, इसमें रिकॉर्डिंग और रिलीज खुद किया जा सकता है। सोशल मीडिया के जमाने में इंडी म्यूजिक भारत में एक पॉपुलर कॉन्सेप्ट बन चुका है। इसके तहत काफी ज्यादा गायक अपने गाने लॉन्च कर चुके हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो इसमें Mitraz, Zaeden, Prateek Kuhad, Ankur Tiwari जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
कौन हैं एरिक पिल्लई
बालीवुड के फैमस म्यूजिक कंपोजर और मिक्स मास्टर एरिक पिल्लई किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बालीवुड में उन्हें एक फैमस म्यूजिकल कंपोजर और सॉन्ग मिक्सिंग करने के लिए जाना जाता है। एरिक पिल्लई कई बड़े बालीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि आशिकी 2, पिंक, एम एस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी, स्त्री जैसी फिल्मों में भी एरिक पिल्लई ने काम किया है।
मशहूर गायक हैं सेंटी शर्मा
सेंटी शर्मा के बारे में शायद आप भी जानते होंगे कि वो एक इंडियन सिंगर, रैपर और लिरिसिस्ट है। इनके काफी सॉन्ग पहले भी लॉन्च हो चुके हैं। इंटरनेट पर उनके सबसे ज्यादा पसंद किए गए सॉन्ग में सुनी सुनी सड़को, उड़ान, कोशिश मेरी, ट्रिब्यूट, किलिन, काला दिल आदि शामिल है। इसके साथ ही सेंटी शर्मा ने फैमस रैपर नेज के साथ चोको मॉको और पहाड़ी रैपर नितेश ए.के.ए. निक के साथ गेंगस्टा जैसे सॉन्ग्स भी गाए हैं।
पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं सौरभ कुमावत
सौरभ कुमावत के बारे में बात करें तो वो एक फेमस इंडियन सिंगर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और लिरिसिस्ट है, जिनका जन्म 28 अक्टूबर 2001 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। फिलहाल सौरभ मुंबई में रहते हैं और अपनी म्यूजिकल जर्नी पर लगातार काम कर रहे हैं। सौरभ के पॉपुलर गानों में मैनू छड के, कोई फरियाद, जीना जीना अनप्लग्ड, हम कथा सुनाते और कुड़ी दारू वरगी जैसे सॉन्ग शामिल है। आज सौरभ के गाने SPOTIFY के फैमस प्लेलिस्ट्स में रहते है, जहां उनकी ऑडियंस उन्हें भरपूर प्यार देती है। सौरभ इसके पहले टाइम्स ऑफ इंडिया में भी फीचर हो चुके है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source