March 29, 2023

युवराज सिंह और उनके भाई पर गिरी गाज, इस हरकत पर मां ने घर से निकाला बाहर, जानिए पूरा मामला

wp-header-logo-758.png

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हर बात से फैन्स को अपडेट करते रहते हैं। वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए वायरल इंस्टाग्राम ट्रेंड और डांस चैलेंज को अपनाना भी पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। जो वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी मां शबनम सिंह और भाई जोरावर सिंह के साथ वायरल हो रहे ‘कुन फाया कुन’ ट्रेंड पर रील बनाई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, बताओ हमने क्या गलत किया।
रणबीर कपूर स्टारर रॉकस्टार का मशहूर गाना ‘कुन फाया कुन’ इस समय इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में एक रील बनाई जा रही है। इसमें एक शख्स को बेहद फनी वजह से घर से निकाल दिया जाता है। युवराज सिंह ने अपने भाई जोरावर और मां शबनम के साथ एक बेहद मजेदार रील बनाई है। इन तीनों ने बेहतरीन एक्टिंग की है।
युवराज सिंह वीडियो
Yuvraj Singh द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में उनकी मां उन्हें और उनके भाई को उनके सामान के साथ घर से बाहर फेंक देती हैं। क्योंकि वे धनिया की जगह पुदीना ले आए थे। वीडियो में लिखा है कि नहीं भाई, मां ने सब्जी मंगवाई, हम धनिया की जगह पुदीना ले आए। उनका पूरा वीडियो आप नीचे इंस्टाग्राम पोस्ट में देख सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A post shared by Zorawar Singh (@zove03)

युवराज सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर
युवराज ने टीम इंडिया को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर अच्छा रहा है। उन्होंने 40 टेस्ट में 33.93 की औसत से 1900 रन बनाए। 304 वनडे में 36.56 की औसत से 8701 रन बनाए। टी20 में उन्होंने 58 मैचों में 28.02 की औसत से 1177 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी20 में 28 विकेट लिए हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source