आदित्य रॉय कपूर ने महिला फैन के KISS करने पर तोड़ी चुप्पी, बताया उन्हें कैसा महसूस हुआ

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर
Aditya Roy Kapoor: आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज द नाइट मैनेजर की वजह से चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। सीरीज को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया है। एक्टर भी इसका प्रमोशन करने में खूब मेहनत करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आदित्य को किस करने की जिद एक महिला फैन करती पाई गई थी। एक्टर के मना करने के बाद भी उस फैन ने उनके हाथ पर किस कर दी थी। इस पूरी घटना पर अब एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने रिएक्शन दिया है।
अंग्रेजी पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि सच में मैं इस घटना से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ। ये अचानक कुछ ऐसा हो गया था, जिसे संभाल पाना मेरे लिए काफी ज्यादा मुश्किल काम हो गया था। वो महिला काफी स्ट्ऱॉन्ग थी, मुझे पूरी घटना को हैंडल करना पड़ा। पर मैं इस पूरे मामले को उस तरह से नहीं देखता कि इसमें उस महिला की आलोचना करूं या फिर ऐसा कहूं कि जो हुआ बिल्कुल गलत था।
आदित्य रॉय कपूर ने बताया उन्हें कैसा लगा
आदित्य रॉय ने उस महीला फैन की फीलिंग्स की कदर करते हुए बताया कि मैं खुद उस महिला के प्रेम को समझ सकता हूं। उसने अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए उस तरीके को अपनाया। उस समय मुझे लगा कि इस पूरे मामले को संभालने की जरूरत है। हालांकि, मैंने भी इस घटना पर काफी ज्यादा नहीं सोचा। इसके बारे में ज्यादा सोचने की कोई जरूरत भी नहीं थी, क्योंकि ये एक सामान्य सी घटना थी।
A post shared by @adityaroykapur
इसी इंटरव्यू में आदित्य रॉय ने सीरीज को दो हिस्सों में रिलीज करने को लेकर भी बात की। उनका मानना है कि मैं इसके सकारात्मक पक्ष को देखता हूं। ज्यादातर लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है कि इसका पहला पार्ट काफी ज्यादा अच्छा है और हम इसके दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि द नाइट मैनेजर में आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार की भूमिका अदा कर रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire