Knowledge News : क्या आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद आती है नींद, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुबह का नाश्ता अक्सर स्किप कर देते हैं और सीधा दोपहर में ही खाना खाते हैं। यानि की सुबह के चाय और कॉफी के बाद सीधा लंच ही करते हैं। खाना खाने के बाद बहुत से लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें नींद (Sleep) आने लगती है। ऐसे में कई बार लोग ऑफिस और अन्य जगहों पर भी उबासी और अंगड़ाई लेते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है। क्यों खाना खाने के बाद ऐसा होता है। जबकि खाना (Food) तो एनर्जी बनाए रखने के लिए खाया जाता है। तो फिर इसे खाने के बाद नींद क्यों आती है। इसके जवाब और कुछ तथ्य ढूंढ निकालने के लिए फूड मार्बल नाम की एक कंपनी ने रिसर्च की है। जो यह बताते हैं कि वो कौन-सी चीज है जो खाना खाने के बाद सुस्ती और नींद लाते हैं।
हॉर्मोन की होती है अहम भूमिका
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और वैज्ञानिक डॉक्टर क्लेयर शॉर्ट (Claire Shortt) के अनुसार खाना खाने के बाद हमारी आंत और सारा शरीर काम करने लगता है। साथ ही ब्लड शुगर का लेवल कम होना भी इसकी वजह हो सकती है। क्योंकि जब हम ज्यादा शुगर वाला खाना खाते हैं तो हमारा ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है और फिर तेजी से घट सकता है, जिससे हमे थकान का अनुभव होता है। हालांकि सिर्फ ब्लड शुगर ही नहीं बल्कि इसके पीछे हॉर्मोन भी अहम भूमिका निभाते हैं। खाने के बाद हमारे शरीर में सेरोटोनिन यानि फील गुड हॉर्मोन तेजी से बढ़ता है। इसकी वजह से लोगों को नींद का अनुभव होता है।
इन चीजों से आती है गहरी नींद
डॉक्टर क्लेयर शॉर्ट के अनुसार जिन चीजों में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, उन चीजों को खाने से नींद ज्यादा आती है। यह अमीनो एसिड चिकन, पनीर, अंडा, टोफू जैसी हाई प्रोटीन वाली चीजों में पाया जाता है। इसके साथ ही कुछ अन्य खाद्य पदार्थ जैसे चेरी आपके मेलाटोनिन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं जो आपकी नींद को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि अगर खाने में हाई फाइबर फूड को शामिल किया जाए, तो नींद आने की आशंका कम हो जाती है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire