June 1, 2023

Navya Naveli Nanda ने की ट्रैक्टर की सवारी, लग्जरी लाइफस्टाइल छोड़ ऐसे आई नजर

wp-header-logo-817.png

नव्या नवेली नंदा गुजरात के एक गांव में।
Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) एक्टिंग की दुनिया से दूर होने के बाद भी लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया (Navya Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। नव्या बिजनेस वुमन बनकर लोगों का दिल जरूर जीत लेती है। श्वेता बच्चन की बेटी नव्या आरा हेल्थ की को-फाउंडर हैं। इस बार नव्या की कुछ तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींच लिया है। इसमें उन्हें ट्रेक्टर चलाते देखा जा सकता है।
अपने फोटोशूट और बिजनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली नव्या ने ट्रैक्टर चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि लग्जरी लाइफ जीने वाली नव्या लोगों के बीच समय बीता रही हैं। ट्रैक्टर चलाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। प्रशंसक भी उनकी वीडियो पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।
Also Read: नव्या ने नानी जया बच्चन के लिए पोस्ट की यादगार फोटोज, बताया रियल पावर हाउस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नव्या हाल ही में गुजरात (Navya Naveli In Gujarat) के एक गांव में पहुंची, जहां उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। ट्रैक्टर चलाने के अलावा नव्या ने पेड़ के नीचे बैठकर वहां पर मौजूद लोगों से खूब बातचीत भी की। बिग बी की नातिन होने के बाद भी आम लोगों के बीच उनके सादगी भरे अंदाज की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। यूजर्स उनके व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी ड्राइविंग स्किल्स देखकर हैरान है।
A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)
नव्या के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जिस तरह से आप लोगों का समर्थन कर रही हैं, वह सच में तारीफ की काबिल है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बाकी स्टार किड से बिल्कुल अलग हैं।

गौर करने की बात है कि यूट्यूब पर नव्या का पोडकास्ट (Navya Naveli Podcast) भी काफी पॉपुलर है। इसमें नव्या को उनकी दादी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ जिंदगी के अनुभवों पर बात करते देखा जाता है। इस पोडकास्ट का नाम व्हाट द हेल नव्या है, जिसे उन्होंने बीते साल ही शुरू किया था। इसके कई एपिसोड चर्चा में भी आ चुके हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source