June 3, 2023

Yash Chopra और Pamela की लव स्टोरी, किस्मत ने ऐसे बनाई दोनों की जोड़ी

wp-header-logo-789.png

यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा।
Yash Chopra and Pamela Love Story: हिंदी सिनेमा में मोहब्बत के रंग भरने वाले यश चोपड़ा (Yash Chopra) भले ही आज हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन इंडस्ट्री को दी उनकी फिल्मों की सौगात आज भी बरकरार है। 20 अप्रैल को दिग्गज दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला का निधन (Pamela Chopra Dies) हो गया। इस जानकारी के सामने आने के बाद बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) एक सिंगर, फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। पामेला और यश की शादी (Pamela and Yash Wedding) साल 1970 में हुई थी। पामेला चोपड़ा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमैंटिक्स’ में देखा गया था। इसमें यश चोपड़ा और पामेल की लव स्टोरी (Yash Chopra and Pamela Love Story) भी देखने को मिली है।

बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से जाने वाले दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की शादी काफी ज्यादा फिल्मी थी। अक्सर कहा जाता है कि एक सफल व्यक्ति के पीछे औरत का हाथ होता है। यश चोपड़ा की सफलता में भी पामेला का अहम योगदान रहा है। कहा जाता है कि उन्होंने कभी दोस्त तो कभी काम में पार्टनर बनकर यश चोपड़ा को संभाला था। पामेला ने यश चोपड़ा की फिल्म के लिए कई गाने लिखे और गाए भी थे। हालांकि, आपको इस बात के बारे में जानकर हैरानी होगी की यश चोपड़ा और पामेला की शादी एक अरैंज मैरिज थी। लेकिन, यश चोपड़ा को शादी से पहले ही पामेला से प्यार हो गया था।
यहां पढ़ें: यश चोपड़ा की पत्नी Pamela Chopra का निधन, फिल्म इंडस्ट्री से था गहरा नाता
क्रिकेट मैच में हुई थीं पामेला और यश की मुलाकात
दरअसल, पामेला अपनी बहनों के साथ क्रिकेट मैच देखने गई थीं। वैसे तो पामेला को क्रिकेट देखने में कोई रुचि नहीं थी, लेकिन पामेला अपनी बहनों के साथ वहां आने वाले सितारों के लिए गई थीं। उसी मैच को देखने यश चोपड़ा भी पहुंचे हुए थे। पामेला की बहनों ने उनसे कहा कि देखों यह यश चोपड़ा है। डायरेक्टर ने भी बहनों को आपस में बात करते हुए सुन लिया था। इसी तरह पहली बार यश-पामेला ने एक दूसरे को देखा था।
यश चोपड़ा ने ऐसे किया था पामेला को प्रपोज
नेटफ्लिक्स की द रोमांटिक्स में देखने को मिला है कि पामेला अपने एक कॉमन दोस्त के जरिए यश चोपड़ा से मिली थीं। वह डिनर के लिए अपने दोस्तों के साथ पहुंची थीं। इस दौरान यश चोपड़ा ने सीधा उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। हालांकि, पामेला को यश का सीधे बोल देना पसंद नहीं आया था। इसी वजह से पामेला ने कहा था कि आप मेरे पिता जी से बात कर लो।
बाद में हुई दोनों की अरैंज मैरिज
पामेला के शादी के लिए मना करने के बाद यश चोपड़ा ने अपने भाई और भाभी को दिल्ली शादी की बात करने के लिए भेज दिया था। पामेला और यश के परिवार ने आपस में बात की। बाद में दोनों की शादी करवाई गई। कहा जा सकता है कि यश चोपड़ा का पहली नजर का प्यार था, लेकिन पामेला को शादी करने के बाद ही उनसे प्यार हुआ था।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source