Prithvi Shaw Sapna Gill Case: भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल ने किया पृथ्वी शॉ पर केस, बताया पूरी घटना का सच

भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ
Bhojpuri Actress Sapna Gill: पृथ्वी शॉ के साथ विवाद होने के बाद सुर्खियों में आई सपना गिल को सोमवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद ही भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल ने क्रिकेटर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। दोनों के बीच चल रहा विवाद अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। सपना ने मुंबई एयरपोर्ट पुलिश स्टेशन में 23 वर्षीय पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच पहली बार सपना ने पैपराजी पेज को दिए एक इंटरव्यू में पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। फिलहाल तक लग रहा था कि सेल्फी को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।
सपना गिल ने किया पृथ्वी शॉ पर केस
भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली सपना गिल इन दिनों पृथ्वी शॉ के साथ चल रहे विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। सपना बाकी भोजपुरी स्टार्स जितनी पॉपुलर तो नहीं है, लेकिन वो अपनी सोशल मीडिया रील्स के लिए जानी जाती है। जमानत पर बाहर आने के बाद सपना ने पहला इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि वो पृथ्वी शॉ को जानती तक नहीं थी और सेल्फी उसके साथ ली जाती है, जिसे आप ढंग से जानते हो कि वो कौन है। वायरल भयानी को दिए इंटरव्यू में सपना गिल ने दावा किया है कि उन पर सेल्फी लेने का झूठा आरोप लगाया गया है। झगड़े पर बात करते हुए सपना ने कहा कि झगड़ा मेरे साथ नहीं हुआ था, उन लोगों ने मेरे दोस्त को पकड़ा हुआ था। मुझे उस समय तक नहीं पता थी कि क्या बात हुई थी।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
बता दें कि यह घटना पिछले बुधवार को मुंबई के एक लग्जरी होटल के बाहर हुई थी। जब पृथ्वी शॉ ने कथित तौर पर उसके साथ सेल्फी क्लिक करने से इनकार कर दिया था। अब इस मामले में सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ IPC की धारा 34, 120 बी, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत केस दर्ज कराया है। वकील काशिफ अली खान के जरिए दायर की शिकायत में सपना गिल ने दावा किया कि उनके खिलाफ दायर की गई प्राथमिकी में दायर किए गए आरोप बिल्कुल झूठे और गलत है। ऐसा भी कहा गया है कि सपना को मामले में फंसाया गया है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire