एक्ता कपूर फाइल फोटो
टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) इन दिनों अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। हाल ही में इस मामलें में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बिहार की एक कोर्ट ने जारी किया था। फिलहाल एकता कपूर को पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) ने बड़ी राहत दी है। इस पूरे मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग चुकी है।
एकता कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से वापिस ली याचिका
एकता कपूर ने भी इस फैसले के आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर फटकार भी लगाई थी। ऑल्ट बालाजी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एकता कपूर की सीरीज पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने लगाते हुए स्थानीय कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एकता कपूर और उनकी मां के लिए बेगसूराय कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
यहां पढ़ें: आखिरकार किस वजह से विवादों में घिरी एक्ता कपूर की वेब सीरीज
A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)
पटना हाई कोर्ट ने कहा
पटना हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले में कहा कि एकता कपूर और शोभा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा अदालत ने शिकायत कर्ता को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। वहीं मामले में अगली सुनवाई दिसंबर महीने में होगी। एकता कपूर को अगली सुनवाई तक बेगसूराय अदालत में जाने की जरूरत नहीं होगी।
यहां पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एक्ता कपूर को फटकार, जानें क्या है पूरा मामला
इस वजह से छिड़ा पूरा विवाद
एकता कपूर की वेब सीरीज की कहानी के कारण पूरा विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल सीरीज में दिखाया गया है कि एक सैनिक की पत्नी अपने पति के जाने के बाद किसी अन्य व्यक्ति के साथ सैनिक की वर्दी पहन शारीरीक संबंध बनाती है। इसी सीन को ज्यादातर लोगों ने पसंद नहीं किया था। बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने एकता कपूर की वेब सीरीज पर देश की सेवा करने वाले सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि एकता की वेब सीरीज में सैनिक की पत्नी को गलत संदर्भ में दिखाया गया।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire