दोस्ती कर महिला टीचर से रेप, नींद की गोलियां खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

जयपुर। राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक महिला टीचर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसे नींद की गोलियां खिला दी। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) दिलीप सिंह कर रहे है।
अकेला पाकर खिलाई नींद की गोलियां
पुलिस के अनुसार, मुहाना निवासी 47 साल की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। साल 2013 में उसकी मुलाकात दीपक शर्मा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी दीपक ने उससे दोस्ती कर ली। जयपुर मिलने के बहाने आकर उसके घर पर रूका। परिवार से परिचय होने के बाद घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि नवम्बर-2016 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी दीपक घर पर मिलने आया। बातचीत के दौरान घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसे पेट दर्द की दवा बताकर नींद की गोलियां खिला दी।
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। अब ब्लैकमेल कर प्रॉपर्टी नाम करवाने का दबाव बनाने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
घर में घुसे चोर ने छात्रा का रेप किया
जयपुर में एक चोर के कॉलेज छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। रात के समय घर में चोरी करने की नीयत से बदमाश घुसा। छात्रा की नींद खुलने पर गला और मुंह दबा दिया। फिर रेप किया। भट्टाबस्ती थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
देर रात चोरी की नीयत से एक लड़का घर के अंदर घुसा
पुलिस ने बताया- भट्टाबस्ती निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह बी.कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। परिवार के साथ रहती है। 17 मई को परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। तबीयत खराब होने के कारण वह शादी में परिवार के साथ नहीं गई। रात करीब 11 बजे खाना खाकर कमरे में सो गई। देर रात चोरी की नीयत से एक लड़का घर के अंदर घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई।
बड़ी बहन घर पहुंची तो बेहोश पड़ी थी युवती
चोर को देखकर चिल्लाई तो झपट कर उसने पकड़ लिया। एक हाथ से मुंह बंद कर दिया। फिर गला दबा दिया। गला दबाने के कारण बेहोशी की हालत में हो गई। बेहोशी की हालत में चोर ने रेप किया। हल्का होश में आने पर वह चोर भाग निकला। बड़ी बहन शादी में शामिल होने के लिए ही जयपुर आई थी। रात करीब 1 बजे बड़ी बहन जयपुर रेलवे स्टेशन से घर पहुंची। छोटी बहन को बेहोशी की हालत में देखकर संभाला। परिजनों को कॉल कर घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों के लौटने के बाद भट्टाबस्ती थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने शुक्रवार शाम पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter