Salman Khan के हाथ पर नजर आई इतनी महंगी घड़ी, कीमत में आ जाएगा नया घर

सलमान खान और उनकी घड़ी।
Salman Khan Watch Price: बिजनेसमैन के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। अगर वॉच की बात करें तो केवल अमीरों की कलाइयों पर ही नहीं बल्कि आम व्यक्ति की कलाई पर भी वॉच नजर आ जाती हैं। बी टाउन के ज्यादार एक्टरों को भी वॉच पहनने का शौक है। हाथ पर बांधने वाली इस छोटी सी चीज के लिए सेलेब्स लाखों रुपये भी खर्च कर देते हैं। अगर सलमान खान (Salman Khan) की बात करें तो उनकी घड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है, जिससे आप एक नया घर खरीद सकते हैं। सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। लगातार कुछ इवेंट्स के दौरान उनके हाथ पर एक घड़ी (Salman Khan Watch) नजर आई, जिसने प्रशंसकों का ध्यान भी खींचा है। क्या आप जानते हैं कि भाईजान की इस घड़ी की कीमत कितनी है।
सलमान खान वैसे तो अपने हाथ की कलाई पर एक ब्रासलेट कैरी करते हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे एक्टर को कई मौकों पर एक घड़ी पहने देखा गया है। गोल्डन रंग की एक चमचमाती रोलेक्स कंपनी की घड़ी देखने में काफी अच्छी लग रही है। हालांकि, इसकी कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
यहां पढ़ें: सलमान खान पहले दिन अपनी किस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, देखें लिस्ट
सलमान के हाथ पर नजर आईं रोलेक्स वॉच
किसी का भाई किसी की जान फिल्म की वजह से सलमान खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह रोजाना अपनी लेटेस्ट पोस्ट से फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर बढ़ा रहे हैं। गौर करने की बात है कि बीते पांच दिनों की उनकी तमाम तस्वीरों में उनके हाथ पर रोलेक्स की घड़ी (Rolex Watch) नजर आई है। इसके अलावा, फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्प्रेंस के दौरान भी एक्टर ने इस घड़ी को पहना था।
सादगी भरा जीवन जीते हैं सलमान
दरअसल, अब सवाल खड़ा होता है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक सलमान खान ने कितनी महंगी घड़ी पहनी है। सलमान खान सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। ज्यादातर इवेंट में सलमान सामान्य प्रकार के कपड़े पहने दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, उनका लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसा ही है कि वो बाकी स्टार्स की तुलना में तड़क भड़क से दूर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, इस बार सलमान खान ने काफी ज्यादा महंगी घड़ी (Salman Khan Expensive Watch) पहनी है।
यहां पढ़ें: फीमेल फैंस से मुलाकात के समय इस चीज का ध्यान रखते हैं सलमान खान, जानें वजह
इतने लाख हैं सलमान की घड़ी की कीमत
सुपरस्टार सलमान खान के हाथ पर नजर आई घड़ी, पॉपुलर ब्रांड रोलेक्स की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 57,200 डॉलर है। भारत में जिसकी कीमत करीब 47 लाख रुपये है। बता दें, यह घड़ी हाई क्लास मटेरियल से बनाई गई है। इसके अलावा, घड़ी को 18 कैरेट येलो और व्हाइट गोल्ड से भी सजाया गया है, जिसमें डायमंड्स भी जड़े हुए हैं। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि सलमान खान ने इस घड़ी को अपनी बर्थडे पार्टी के दिन भी पहना था।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire