Honey Singh पर दर्ज हुई FIR, मारपीट और किडनैपिंग का लगा आरोप

रैपर और सिंगर हनी सिंह।
Honey Singh: मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अपनी म्यूजिक एल्बम हनी 3.O (Honey 3.O) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका पहला गाना नागन भी रिलीज हुआ है, जिसे उनके फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। दरअसल, हनी सिंह अपने कमबैक के तौर पर नए गानों को देख रहे हैं। इस बीच, पंजाबी सिंगर एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। हनी सिंह के खिलाफ लीगल एक्शन भी लिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
हनी सिंह पर लगे मारपीट के आरोप
हनी सिंह के खिलाफ बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने शिकायत दर्ज करवाई है। एफआईआर में हनी सिंह (FIR Against Honey Singh) के खिलाफ बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें, इस शिकायत में हनी सिंह के अलावा उनके कुछ साथियों का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट कंपनी ने यो यो हनी सिंह Festivina नाम के एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस प्रोग्राम को पैसों की वजह से 15 अप्रैल को कैंसिल किया गया था। बताया जा रहा है कि इस फैसले से नाराज होकर हनी सिंह और उनके साथियों ने यह कदम उठाया था।
शिकायतकर्ता ने बदसलूकी का भी लगाया आरोप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपों में यह भी कहा गया है कि हनी सिंह ने शिकायतकर्ता को एक होटल में कैद रखने के अलावा बदसलूकी भी की थी। पूरे मामले में 40 साल के पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। शिकायत में हनी सिंह को गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई गई है। फिलहाल पूरे मामले में हनी सिंह और अधिकारियों का बयान आना बाकी है।
यहां पढ़ें: टूट गया Honey Singh और Tina Thadani का रिश्ता, जानें ब्रेकअप की वजह
हनी सिंह का वर्कफ्रंट
हनी सिंह के बारे में बता दें कि हाल ही में उनका गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ ब्रेकअप (Honey Singh Breakup) हुआ था। हनी और टीना ने एक दूजे की फोटोज को सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। फिलहाल तक दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो हनी सिंह ने एल्बम ‘हनी 3.0’ के अलावा सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में भी Lets Dance Chotu Motu में भी रैप किया है। म्यूजिक वीडियो में भी सलमान के साथ हनी सिंह नजर आए हैं। इसे देखने के बाद उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire